मेनू
News

खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी, मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

उत्तराखण्ड खिलाडियों व खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी, मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी 

देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर: रेखा आर्या 

देहरादून:- खेल शारीरिक मानसिक रूप में हर व्यक्ति को स्वस्थ्य और मजबूत बनाता है। राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड की खेल प्रतिभावों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।  वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है जिसका उद्धघाटन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। जिसमे देश भर के विभिन्न प्रान्तों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है।

 उत्तराखण्ड के खेल प्रेमियों के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने  प्रदेशवासियों को खुशखबरी बताते हुए कहा कि IOA द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।

 

 ट्विटर में की बोर्ड से भडास

रविश कुमार कहिन

ED की CD बनाने वाले के ख़िलाफ़ मनी लौंड्रिंग का केस होगा। 

CD में ED को राष्ट्र के लिए ‘मनी गैदरिंग’ का पुरस्कार मिलेगा।

मेरी सलाह- 

हर विपक्षी दल को ED के सामने तंबू में दफ़्तर खोल लेना चाहिए। ताकि उन्हें पकड़ने के लिए ED की गाड़ी का ख़र्चा बच सके। 

ज़मानत तो मिलनी नहीं है, इसलिए वकील और कोर्ट का समय ख़राब न करें। ख़ुद ही ज़मानत का विरोध करें ताकि कोर्ट में भरोसा बना रहे।

सभी नेता कोर्ट में याचिका दायर कर ‘जेल डेबिट कार्ड’ की माँग करें। इस कार्ड का इस्तेमाल कर ख़ाली समय में ख़ुद ही जेल चले जाएँ। जब ED जेल ले जाए तो उस कार्ड में जमा जेल दिवस को माइनस कर लें।

‘जेल डेबिट कार्ड’ सुप्रीम कोर्ट से जारी हो तो ठीक रहेगा।

विपक्ष की सरकार अगर कभी आ जाए तो बेल मुक्त न्यायालय की स्थापना हो और क़ानून की किताब से बेल का प्रावधान मिटा दिया जाए। हर क़ैदी को गर्मी में बेल शर्बत देना अनिवार्य कर दे।

जब कुछ समझ न आए तो आइये बड़बड़ाया जाए। ED CD CD ED, DD DD ED CD 

ख़त्म हो गई भारत में डेमोक्रेसी की ABCD.  इस नारे को तीन बार लगाएँ फिर गंगा जल से नहा लें।

संबंधित खबरें