कोटद्वार में शहरी आजीविका केंद्र का शुभारंभ
आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों को मिला बाजार
पौड़ी जिले की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा आर्थिक विकास
कोटद्वार। मंगलवार का दिन पौड़ी जिले की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए आर्थिक विकास के दरवाजे खोलने का रहा। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अपने परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए अपने हुनर को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर विभिन्न उत्पादों को बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।
मंगलवार को कोटद्वार सहित पौड़ी जिले में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के लिए नगर निगम के द्वारा एक शहरी आजीविका केंद्र के विक्रय केन्द्र का शुभारंभ कोटद्वार विधायिका व उत्राखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण के द्वारा किया गया। इस केंद्र में महिलाओं के द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों को विक्रय कर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा,साथ ही यह एक ग्रोथ सेंटर का काम भी करेगा । कार्यक्रम में नगर आयुक्त गुप्ता,एस आई सुनील कुमार, असलम, सफाई हवलदार पिंटू व सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडे तथा नगर निगम के समस्त व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए समूह की महिलाएं जिनमें अपराजिता स्वयं सहायता समूह ,ममता स्वयं सहायता समूह, वैष्णवी क्षेत्र स्तरीय संगठन , दगड़िया स्वयं सहायता समूह ,प्रगति स्वयं सहायता समूह, ज्योति स्वयं सहायता समूह ,लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही ।