मेनू
News

कोटद्वार में जमीन का फर्जीवाड़ा

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में जमीन का फर्जीवाड़ा
 भूमाफिया की शह पर दलालों ने भूमिधरी की भूमि फर्जी तरीके से बेच डाली
 भूमाफिया अब जमीन मालिक और परिचितों को दे रहा धमकियाँ
 जमीन मालिक ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत, उपजिलाधिकारी ने रूकवाया निर्माण कार्य 
  जमीन मालिक के परिचित को भी मिल रही धमकी, परिचित ने जिलाधिकारी से दर्ज कराई नामजद लिखित शिकायत 

  कोटद्वार. राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड में भूमाफियाओं के हौसले बुलंदियों पर है. आए दिन राज्य में भूमाफियाओं के कारनामे उजागर होते रहते हैं. उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले के कोटद्वार नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत दुर्गापुरी तारकेश्वर कालौनी में भूमाफियाओं और उनके दलालों की कारगुजारी सामने आई है.

  मामला कोटद्वार के दुर्गापुरी तारकेश्वर कालौनी के मनीष भट्ट की पत्नी मधू भट्ट की 2006 में खरीदी गई भूमि से सम्बन्धित है. 2006 में मधु भट्ट द्वारा योगेश कुमार से भूमि क्रय की गई, उक्त भूमि की डीपीसी करवाकर अपना कब्जा कर लिया.  कुछ समय बाद उन्हें पता लगा कि भूमाफियाओं द्वारा गलत तरीके से दूसरे लोगों को बेची जा रही है. गजब तो यह है कि उक्त भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा भवन निर्माण भी शुरू कर दिया गया. जब मनीष भट्ट और उनके मित्र व परिचित निर्माण रुकवाने लगे तो उन लोगों के साथ भूमाफियाओं द्वारा बदतमीजी, गालीगलौज व मारपीट करने का प्रयास किया जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी कोटद्वार को की गई. उपजिलाधिकारी द्वारा पटवारी को निरीक्षण के निर्देश के बाद निर्माण रूकवा दिया गया. 

  निर्माण कार्य से बौखलाए भूमाफियाओं और उनके सहयोगियों द्वारा मनीष भट्ट सहित परिचितों को देर रात मोबाईल फोन पर धमकियाँ दी जाने लगी. फोन पर धमकी मिलने के बाद मनीष भट्ट के परिचित सुधीर बहुगुणा द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी को भूमाफियाओं सहित उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. न्याय न मिलने पर जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें