
उत्तराखंडरिजल्टः उत्तराखंड बोर्ड में बेटियों ने मारी बाजी, लड़के रह गए इतना पीछे,
उत्तराखंड हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं जलवा
देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आ गया है। हाईस्कूल का रिजल्ट इस साल 77.47 प्रतिशत रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.12 प्रतिशत रहा। बालिकाओं ने बालकों से करीब 14 फीसदी ज्यादा 84.06 प्रतिशत सफलता पाई है। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का इंटर का रिजल्ट 82.63 प्रतिशत रहा. बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.74 फीसदी रहा. छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 85.38 प्रतिशत रहा।
जारी सूचना के अनुसार, 10वीं की परीक्षा में 77.74% स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं इस साल कुल 85.38 फीसदी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। हालांकि पिछले साल कुल पास प्रतिशत 98.86 फीसदी था। वहीं इस साल 10वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 99.30% रहा था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.86 फीसदी है। हरिद्वार के एसवीएमआईसी मायापुर की छात्रा दिया राजपूत ने इंटर में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दिया ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं. दिया का कुल प्रतिशत 97.00 है