बद्रीनाथ और मंगलौर में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की डबल जीत
उत्तराखंड में भाजपा की उलटी गिनती शुरू
भाजपा को उत्तराखंड की जनता ने नकारना किया शुरू
कोटद्वार में कांग्रेसियों ने आतिशबाज़ी और ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जीत का जश्न
शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार, के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत का जश्न आतिशबाज़ी और ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कोटद्वार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता झंडा चौक पर एकत्रित हुए जहां आतिशबाजी की गई और आम जनता में मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात् रैली निकालकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय, जय हिंद के नारों के साथ बद्रीनाथ और मंगलौर के विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं गईं।
विजयी जुलूस में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट, महानगर सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी रावत, शकील सलमानी, विजय माहेश्वरी, जनक भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह सहित स्थानीय कांग्रेसी मौजूद रहे।