मेनू
News

कोटद्वार हरेला पर्व की धूम

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

    कोटद्वार हरेला पर्व की धूम 

कुमाऊंनी लोगों ने अपने घरों में पूरी-पकौडी-खीर पकवानों से मनाया हरेला पर्व 
विभिन्न संगठनों और सरकारी विभागों ने भी वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व 

 कोटद्वार। सावन के पहली तिथि को उत्तराखंड हरेला पर्व की धूम अब धीरे-धीरे राष्ट्रीय पहचान बनाने लगा है। हरेला पर्व केवल उत्तराखंडी लोकपर्व ही नहीं वरन् प्रकृति संरक्षण से लेकर कृषि कार्यों का भी अनोखा प्राकृतिक त्यौहार है। उत्तराखंड सरकार द्वारा त्यौहार की मूल भावना को समझते हुए इसे राजकीय पर्व की पहचान दिलाने में भरपूर योगदान दिया है। वर्तमान में राज्य सरकार की सरकारी मशीनरी से लेकर राज्य के अनेकों संगठन हरेला पर्व को प्रकृति से जुड़कर पूरे विश्व को पर्यावरण संतुलन और संरक्षण दे रहे हैं। 

 कुमाऊं में हरेला पर्व से कृषि कार्यों की शुरुआत करने की परम्परा रही है।बाबर में जहां धान रोपाई से लेकर विभिन्न पहाड़ी दलहनी फसलों,बेल वाली ( कद्दू वर्गीय ) फसलों की बुवाई शुरू करने की परम्परा रही है।समय के साथ धीरे-धीरे इसमें बदलाव आ गया है। वहीं हरेला पर्व पर फलदार पौधारोपण की परम्परा है,माना जाता है कि हरेला पर्व पर लगाए गए पौधे व फसल बहुत अच्छी होती है व खराब/नुक़सान नहीं होता। कुमाऊं हरेला की विधि विधान से पूजा के बाद दिया जाने वाला आशीर्वाद भी बहुत अनूठा और ह्रदय की गहराइयों को छूने वाला है। यथा –

  जी रये जागी रये,यौ दिन बार भेटने रये ।
 दुबड़ जस फैलने रये,बेरी जस फैलने रये।
 हिमांलु में हृयुन छन तक,गंगा जी में पाणी छन तक।
         भेटने रया।
 अगाश जस उच्च है जये, धरती जस चकाव है जाये।।
स्याव जस बुद्धि है जवो,स्यूं जस तारण है जवों। 
जी रये, जागी राए,यौ दिन बार भेटने रये।।

 कोटद्वार में भी कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति व कुमाऊनी वंशजों ने कुमाऊनी परम्परा के अनुसार त्यौहार पर बनाए जाने वाले पकवान पूरी, पकौड़ी,बड़े,खीर, हलवा, मालपुआ, रायता व अन्य मनभावन पकवानों के साथ हरेला पर्व पूरे परिवार के साथ खुशहाली से मनाया और राज्य व देश की खुशहाली के लिए धरती माता से आशीर्वाद लिया।

लोक संवाद टुडे के समस्त पाठकों,व्यूवरों को धरती माता के खुशहाली,उत्तम स्वास्थ्य के साथ ढेरों शुभकामनाएं और बधाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें