मेनू
News

कोटद्वार भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

कोटद्वार भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

   कोटद्वार.  कोटद्वार भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को पार्टी का  स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री गुरमीत सिंह चंडोक, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया साथ ही ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नीति के तहत विना भेदभाव, आम आदमी से लेकर सबसे निर्धन व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आपसी सहयोग से राज्य में आलवेदर रोड, पहाड़ में रेल पहुंचाने, चारधाम धार्मिक पर्यटन को हवाई सेवा से जोड़ने निर्धन आय वर्गों को 2023 तक मुफ्त राशन, मुफ्त तीन रसोई सिलेंडर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास सुविधा से हर धर्म जाति के वास्तविक जरूरत मंदो को योजना का लाभ पहुंचाने का काम किया है.

 इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य जगमोहन सिंह रावत, उमेश त्रिपाठी, संग्राम सिंह भंडारी, प्रभु दयाल वर्मा, प्रवेश लूथरा, अनिल शास्त्री, पूर्व नगर अध्यक्ष सेवक राम ,जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी,जंग बहादुर सिंह रावत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल रावत,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शांतनु रावत, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद नूरुद्दीन, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, दर्शन सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत,भाबर मंडल महासचिव आशीष रावत, मीनू डोबरियाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें