पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिए आपदा से निबटने के सुझाव
पूर्व में भी अपने सुझावों से सीधे मुख्यमंत्री को परिचित कराया
प्रान्तीय कोषागार कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में पौड़ी में कर्मचारी काली पट्टी बांध कर रहे हैं कार्य
दिनांक 18 अगस्त,2023: कोषागार कर्मचारी संगठन अध्यक्ष जनपद इकाई पौड़ी नरेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रान्तीय कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखण्ड के आहवान पर कोषागार कार्मिकों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने के फलस्वरूप 16 अगस्त से विरोध स्वरूप कोषागार कार्यालय में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किये जाने के कोषागार पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड को कोषागार कार्मिकों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया था।
जिस पर शासन एवं उच्चाधिकारी द्वारा कई वर्षों से लम्बित पड़ी हुई मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न किये जाने पर आन्दोलन के प्रथम चरण में हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध करने के निर्णय के क्रम में जिला कार्यकारिणी पौड़ी गढ़वाल भी निर्णय का पूर्ण समर्थन किया है। जिसके चलते समस्त कर्मचारी 16 अगस्त से कार्यस्थल पर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक कार्य कर रहे हैं, नरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि कोई भी कर्मचारी किसी अन्य कर्मचारी/अधिकारी के कोड से कार्य नही करेगा।
बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़
सूत्रों से मिल रही अस्फुट खबरों में उत्तराखण्ड का नाम बदलने की सुगबुगाहट भी चल निकली है।
गौरतलब है कि जब से उत्राचंल नाम बदलकर उत्तराखण्ड किया गया है उत्तराखण्ड में दैवीय और प्राकृतिक आपदाओं ने उत्तराखण्ड का भूगोल तक बदल दिया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि चुनावों से पहले सरकार राज्य का नाम बदलने का जोखिम उठा सकती है …..?


