आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन
ऑपन बालक वर्ग में शाही किरन शाहु पहला, सचिन पाल दूसरा, हरमन विशनोई तीसरा,
बालिका ऑपन वर्ग में खुशबू पहला, जागृति रावत दूसरा, साधना बिष्ट तीसरा,
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज जिला खेल विभाग के तत्वाधान में कंडोलिया से देवप्रयाग मार्ग पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आयोजित दौड़ को नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम व जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। ऑपन बालक वर्ग दौड़ में 67 व बालिका वर्ग में 28 तथा अंडर-16 बालक वर्ग में 150 व बालिका वर्ग में 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें ऑपन पुरूष वर्ग में 07 किमी व ऑपन महिला वर्ग में 05 किमी तथा अंडर-16 बालक व बालिका में 05 किमी की दौड़ रखी गयी थी। इस दौरान प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला खेल विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने कहा कि इस तरह के खेलों का समय-समय पर होना बेहद जरूरी है। जिससे खेल प्रतिभागियों का मनोबल बना रहेगा। कहा कि इस तरह के खेलों से ही स्थानीय खेल प्रतिभागी बड़े-बड़े मंचों पर अपना बेहतर हुनर दिखाते हैं। उन्होंने वहां उपस्थित खिलाड़ियों को कहा कि लक्ष्य को हांसिल करने के लिए मन व मेहनत जरूरी है। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से संचालन होते रहे उसके लिए प्रतिभागियों को आश्वासन दिया। कहा कि ऐसे खेलों के आयोजनों से खेल प्रतिभागियों के प्रति उत्साव बना रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। कहा कि खेलों के प्रति सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद में अन्य कार्य भी किये जा रहे हैं। कहा कि जनपद के समस्त विकासखंड़ों में 75 सरोवर बनाए गये हैं व हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा वितरण किया गया है।
ऑपन बालक वर्ग में शाही किरन शाहु पहला, सचिन पाल दूसरा, हरमन विशनोई तीसरा, गौतम कुमार चौथा व सतीश कुमार पांचवा तथा बालिका ऑपन वर्ग में खुशबू पहला, जागृति रावत दूसरा, साधना बिष्ट तीसरा, पावनी चौथा व मीनाक्षी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-16 बालक वर्ग में धर्मेष तिवारी पहला, अनिकेश दूसरा, प्रिंस तीसरा, आयुष रावत चौथा व अंकुश पांचवा तथा बालिका वर्ग में निधि नेगी पहला, खुशी दूसरा, अर्पिता तीसरा, तानिया रावत चौथा व श्रृति भंडारी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला क्रिड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, निर्णायक नीतू पंत, बबीता रावत, शिक्षक केशर असवाल, योगम्बर रावत व अद्धैत बहुगुणा, कुसुम चमोली सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता के 75v वर्षगांठ 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं
“अपणु कोटद्वार, स्वच्छ कोटद्वार”
उपलब्धियां
1. वित्त आयोग से निरंतर प्रयास कर वित्त आयोग से मिल रहे मात्र रुपए दो करोड़ की धनराशि को बड़वा कर रुपए 6 करोड़ त्रैमासिक करवाना।
2. लावारिस गोवश के लिए काशीरामपुर तल्ला में गोदाम का निर्माण वह बड़े गोदाम निर्माण के लिए राज्य सरकार से भूमि की मांग।
3. मुक्तिधाम के समीप वर्षों से डंप कूड़े का निस्तारण तथा कूड़ा निस्तारण के लिए सरकार से अतिरिक्त भूमि की मांग।
4. आम जनमानस की सुविधा के लिए बैठने हेतु बैंकों की व्यवस्था, गतिमान।
5. निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्याओं को दूर करने के प्रयास जारी।
6. नशे व स्मैक के खतरों के प्रति लोगों को किया जागरूक, नशे व स्मैक से हमेशा रहे दूर।
7. स्वच्छता एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए किया जागरूकता कार्यक्रम।
8. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों से जनता को किया जागरूक।
9. पार्को के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर।
10. कोरोना वायरस, डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए किया जा रहा है सेनेटाइजेशन व छिड़काव।
11. तहसील परिसर में जन सामान्य के लिए टीन शेड का निर्माण करवाया।
12. नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चयनित स्थलों पर जन सुविधा हेतु सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण।
13. नगर निगम गठन के पश्चात नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य निरंतर जारी।
14. नालियों की सफाई व नगर निगम को साफ सुथरा रखकर बीमारियों से छुटकारा दिलाना।
अपील
“अपने आसपास सफाई रखें व पॉलीथिन का प्रयोग ना करें।”
15. डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए अपने आसपास पानी इकट्ठा ना होने दें, कूलर का पानी साफ रखें।
16. कोरोना संक्रमण अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ इसलिए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें तथा मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं, हाथों को नियमित रूप से धोते रहें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे, अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले।
17. स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करें।
18. नालियों में कूड़ा करकट न फेंके।
19. सार्वजनिक जगहों, घरों एवं नलों में पानी व्यर्थ ना बहने दे।
20. घरों का कूड़ा कूड़ेदान या कूड़े वाली गाड़ी में ही डालें सूखा कूड एवं जिला कूड़े को पृथक – पृथक रखें।
नगर आयुक्त पार्षदगण महापौर
नगर निगम कोटद्वार नगर निगम कोटद्वार नगर निगम कोटद्वार
सूरज की सुनहरी किरणें! कविता संग्रह प्रकाशित
मानवता के अंधकार पर विजय के सत्य को स्थापित करता काव्य संग्रह
कोटद्वार। कोरोना काल में मानव समाज सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य और पारीवारिक समस्याओं से बहुत अधिक उलझन में फंसा रहा। कोरोना काल ने कही पारिवारिक और सामाजिक दूरियां बढाई तो कहीं सामाजिक ढांचे ने जीवन जीने का तरीका सिखाया। इसी कोरोना काल में कोटद्वार निवासी परफेक्ट अकाउंट्स इंस्टीट्यूट के निदेशक सुरेश सिंह बिष्ट ने अपने कवि मन को जगाते हुए जीवन के संघर्ष में उलझे मानव मन को मानवता के अंधकार पर विजय के सत्य को स्थापित करने के लिए कविता की पंक्तियों को आधार बनाकर जीने की राह का रास्ता बनाने का प्रयास किया है जिसमें सुरेश बिष्ट को काफी हद तक सफलता भी मिली है। सुरेश सिंह बिष्ट ने अपने कविता संग्रह अपनी सहचरी गीता बिष्ट, अपने परिवार के भाईयों, चाचा व गुरुजनों को समर्पित किया है।
अमर शहीदों के त्याग और बलिदान की गौरव गाथा व यशोगान” पर महाविद्यालय में व्याख्यान
कोटद्वार 13 अगस्त| डॉ० पी० द० ब०ही० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शनिवार को स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत “अमर शहीदों के त्याग और बलिदान की गौरव गाथा व यशोगान” पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात संगीत विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ0 एम0डी0 कुशवाहा ने मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष को तुलसी का पौधा भेट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन किया| उन्होंने कहा शहीदों के बलिदान हमारी आंखों को नम कर देते हैं लेकिन कोटद्वार के शहीद मनजीत सिंह के बलिदान पर उनकी माता के गौरव का यशोगान किया| उन्होंने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को देशभक्ति के जज्बे के साथ देश की सेवा में आगे निस्वार्थ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अग्निवीर योजना को युवाओं के लिए मील का पत्थर बताया। महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट की सराहना की और संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं के गीत को सराहा। उनके द्वारा महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ तृप्ति दीक्षित को भारत गौरव सम्मान का प्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ आर एस चौहान ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य सहित सभी विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक कर्मचारी गण और छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रभारी प्राचार्य प्रो0 एम डी कुशवाहा ने बताया की महाविद्यालय कोटद्वार में आज प्रातः स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में झंडा आरोहण किया गया। कहा की आजादी का अमृत महोत्सव भारत के स्वाभिमान और गौरव का एक महा पर्व है| उन्होंने कहा कि अमृत की उत्पत्ति सागर मंथन से हुई थी, जिसमें अमृत से ज्यादा विष की उत्पत्ति हुई थी अर्थात हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियों का अंबार है जिसके पार जाकर हमे सशक्त उन्नत और गौरवमई राष्ट्र का निर्माण करना है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो0आर0 एस0 कटियार, डॉ अनुराग अग्रवाल, डॉ आशा देवी, डॉ आर एस चौहान, डॉ अभिषेक गोयल, डॉ प्रवीण जोशी, डॉ जुनिष कुमार, डॉ सुशील बहुगुणा, डॉ चंद्रप्रभा कंडवाल, डॉ अनिता बिष्ट, डॉ किशोर सिंह चौहान, एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



