रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
मौसम विभाग उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
जिलाधिकारी पौड़ी ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में किया अवकाश घोषित
मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को जनपद गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत अनेक स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कही अत्यन्त भारी वर्षा सहित कुछ स्थानों में मध्यम से तीव्र गर्जन के साथ आकाशीय बिजली / ओलावृष्टि तथा झक्कड (00-70 किमी प्रतिघण्टा से 80 किमी० प्रतिघण्टा तक) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
जिलाधिकारी गढ़वाल ने जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्रान्त हो रही वर्षा के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जनपद गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय / निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को बन्द रखने तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापक / प्रधानाध्यापिका समयानुसार अपने-अपने विद्यालय कार्यालय में यथावत बने रहने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश का कडाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये गये।
रिखडीखाल ब्लाक क्षेत्रांतर्गत अन्दरगांव रामलीला कमेटी आठबाखल की 68 वर्षों से सतत चली आ रही रामलीला का समापन राम के राजतिलक और भंडारे के कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गया। रिखडीखाल क्षेत्र की यह रामलीला स्थानीय कलाकारों और क्षेत्र के धर्मभीरू जनता के सहयोग से लगातार 68 वर्षों से मंचन हो रही है। वर्तमान में रामलीला कमेटी का प्रबंधन संरक्षक थोकदार सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, अध्यक्ष धीरेन्द्र पटवाल, कोषाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह गुसाईं और महामंत्री खुशाल सिंह गुसाईं के साथ स्थानीय कलाकारों ने क्षेत्रीय जनता की सहभागिता से सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया।