मेनू
News

कोटद्वार के लायन्स की नई टीम घोषित घोषित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार के लायन्स की नई टीम घोषित घोषित 

 नव कार्यकारिणी का संकल्प- कोटद्वार को प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे, आंखों की बीमारियों से मुक्त करने का होगा प्रयास 

   कोटद्वार में समाजिक क्षेत्र में काम कर रही अन्तरराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी की 2022-23 की नई कार्यकारिणी की घोषित की गई. रविवार को स्थानीय होटल में क्लब की मासिक बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारिणी को संस्था का अधिकार पत्र सौपा गया. लायंस क्लब के नवनियुक्त जनसम्पर्क अधिकारी ला. हुकुम सिंह नेगी ने बताया कि क्लब की मासिक बैठक मे वर्ष 2023– 2024 की नव कार्यकारिणी मे अध्यक्ष ला.ई. रोहित बत्ता, उपाध्यक्ष ला.डा.आशीष अग्रवाल, सचिव ला.प्रशांत रस्तोगी, उपसचिव श्रीमती गीतांजलि मैनी, कोषाध्यक्ष ला.आशीष अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष ला.हितेष गोयल, सर्विस चैयरमैन ला.राजेश फूल, LCIF कॉर्डिनेटर ला.राजीव मैनी, मेंबरशिप चैयरमैन ला.अवधेश चमोली, जन संपर्क अधिकारी ला.हुक्म सिंह नेगी और ला.बृजेश होंगे। वर्ष 2023– 2024 के लिए मण्डल 321C1 के मण्डलाध्यक्ष ला.पंकज बिजलवान होगे ।  

 कोटद्वार के सक्रिय पत्रकार हुए सम्मानित 

   

  लायंस क्लब डिग्निटी कोटद्वार द्वारा लायंस क्लब के कार्यों को मिडिया में कवरेज करने, कोटद्वार सहित राज्य की सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, व आमजन मानस की मूलभूत समस्याओं को मिडिया के माध्यम से उठाने के लिए निष्ठा पूर्वक काम करने पर सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले पत्रकारों में पुष्कर सिंह पवार, मेहरबान सिंह, मनोज नौडियाल, नीतिन अग्रवाल, परवीन थापा, सूरज कुकरेती, चंद्रेश लखेडा,वैभव भाटिया, चंद्रजीत बिष्ट, नरेश थपलियाल, सुदर्शन सिह कमलेश पंत को सम्मानित किया.

  इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित बत्ता व सचिव ला.प्रशांत रस्तोगी ने सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा पर्यावरण, सड़क सुरक्षा , स्वास्थ्य शिविर , आंखो की जांच और डायबिटीज जागरूकता अभियान के विशेष कार्यों पर कार्य किए जायेगे. युवाओ मे सामाजिक भावना प्रेरित करने के लिए लियो क्लब खोलने का प्रयास किया जाएगे। बैठक का संचालन क्लब उपाध्यक्ष ला.अमित जैन व ला. हुकुम सिंह नेगी ने संयुक्त रुप में  किया।

संबंधित खबरें