मेनू
News

ख़बरें देश-देशांतर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

     ख़बरें देश-देशांतर

केंद्र सरकार ने ईडी और सीबीआई चीफ का कार्यकाल दो से पांच साल करने किया फैसला। शीघ्र ही केबीनेट में लगेगी मुहर।

इस बार की टी 20 क्रिकेट विश्वकप में दोनों टीमों को पहली बार विजेता बनने का मौका। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होना है फाइनल।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार को लड़ाकू विमानों ने रविवार को किया ट्रायल। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन।

महाराष्ट्र पुलिस ने एकसाथ 28 नक्सलियों को घेरकर नक्सलियों की कमर तोड़ी।

क्रिफ्टो करेंसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगाम लगाने के लिए संकेत।

  कोटद्वार कांग्रेस ने बाल दिवस पर प्रतिभाशाली निर्धन विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  कोटद्वार कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से देश के प्रथम प्रधानमंत्री और बच्चों के गुलाब फूल वाले चाचा नेहरू के जन्मदिन पर कोटद्वार के निर्धन विद्यार्थियों को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और कोटद्वार की पहली महिला मेयर हेमलता नेगी द्वारा सम्मानित किया। पूर्व मंत्री नेगी ने पं. जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि पं नेहरू ने देश को आजादी मिलने के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में स्वावलंबी बनाने के लिए धर्म निरपेक्ष राष्ट्र के रूप विश्व में पहचान बनाने का काम तो किया ही साथ ही भारत को एक मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद भी दी, जिससे आज भी भारत में लोकतंत्र मजबूती से टिका हुआ है। पं. नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे इसलिए नेहरू ने अपना जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इस बार बालदिवस पर कांग्रेस पार्टी ने नेहरू के जन्मदिन पर प्रतिभाशाली निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष,सीएम खरक्वाल, बलबीर सिंह रावत, साबर सिंह, कृष्णा बहुगुणा,रूपन नेगी, हेमचंद्र पवार, संजय मित्तल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 कोटद्वार कांग्रेस द्वारा सम्मानित होने वाले विद्यार्थी निम्नवत हैं- 



संबंधित खबरें