चार धाम यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान
13 वाहन चालकों के हुए चालान
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रमुख रुप से चौपाया वाहनों में शराब पीकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट न पहनने, वाहनों के आवश्यक दस्तावेज की जांच प्रमुख रुप से की जा रही है वहीं दुपहिया वाहनों में हेलमेट के अनिवार्यता पर जोर दिया जा रहा है। यातायात निरीक्षक कोटद्वार शिव कुमार सिंह तथा टी0टी0ओ0 परिवहन विभाग कोटद्वार अभिलाष गैरोला द्वारा मोटर वाहन अधिनियम की धारा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना सीट बेल्ट, चलते वाहन में मोबाईल का प्रयोग करना) में उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गयी चालानी कार्यवाही जिसमें 13 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी व 01 वाहन सीज किया गया तथा निरीक्षक यातायात श्री शिव कुमार सिंह द्वारा 11 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी जिसमें रु0 5000/- का अर्थदण्ड वसूला गया।
पौड़ी गढ़वाल में उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती का छठवां दिन
शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 में से कुल 296 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 104 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 30 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे। 63 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल रहे।
भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने में अपर पुलिस अधीक्षक संचार पौड़ी, श्री अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री प्रेम लाल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन श्री विभव सैनी, प्रतिसार निरीक्षक, श्री विपेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

