मेनू
News

कोटद्वार में सक्रिय पत्रकारिता के लिए पुष्कर सिंह पवार, प्रवीण थापा तो मुजफ्फरनगर में कोटद्वार के मनोज नौडियाल हुए सम्मानित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में सक्रिय पत्रकारिता के लिए पुष्कर सिंह पवार, प्रवीण थापा तो मुजफ्फरनगर में कोटद्वार के मनोज नौडियाल हुए सम्मानित 

  मेहनत, निष्ठा, लगन और निष्पक्षता के साथ काम करने का प्रतिफल हमेशा दिलाता है। ऐसा ही कुछ कोटद्वार के लोक संवाद टुडे  प्रधान संपादक पुष्कर सिंह पवार, स्वतंत्र पत्रकार प्रवीण थापा और एबीएन के प्रधान पत्रकार मनोज नौडियाल को सक्रिय पत्रकारिता के लिए कोटद्वार की नव चेतना सामाजिक संस्था और मुजफ्फरनगर की विकलांगता को ताकत के रूप में स्वाभीमान दिलाने का काम कर रहे श्री राधाकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया है। 

श्री राधा-कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड, सहारनपुर मंडल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप टैलेंट शो कंपटीशन

  दिव्यांग डासरों की प्रतिभा ने चौकाया दर्शकों को

  मुजफ्फरनगर। बाल प्रतिभावों को व दिव्यांग बालकों को मानसिक रूप में मजबूत करने, निराशा के अंधकार से दूर करने में जुटी श्री राधा-कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सहारनपुर मंडल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप टैलेंट शो का आयोजन मुजफ्फरनगर के  लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड के प्रांगण में किया गया। 

 प्राप्त समाचार के अनुसार गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के मैजिक डांस अकैडमी श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड, सहारनपुर मण्डल परमोमिंग आर्ट्स ग्रुप चैंपियन की ओर से आयोजित टैलेंट शो का आयोजन लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड मुजफ्फरनगर पर हुआ जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर अतिरिक्त आसपास के जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

प्रतिभागियों ने अद्भुत टैलेंट ने दर्शकों को दांतो तले ऊंगली दबाने पर विवश कर दिया। जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा द्वारा दी गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूदेव सिंह ,संजीव बालियान , ओमप्रकाश मलिक, विशाल गर्ग , मुकुल दुआ, राजेंद्र साहनी , बसंत गोयल अजय अनेजा, रजनी कांत ठाकुर राष्ट्रीय महासचिव परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया रहे जिसमें स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने टैलेंट को दिखाया तथा अद्भुत अद्वितीय डांस प्रदर्शन किया , गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसरों ने अपनी कला का अद्भुत, अद्वितीय, आश्चर्यचकित डांस प्रदर्शन करते हुए सभी को हैरान कर दिया।  दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। टैलेंट शो की शोभा बढ़ाने के लिए नजीबाबाद,  नोएडा ,उत्तराखंड से समाचार पत्र ,यूट्यूब चैनल से मीडिया कर्मियों की गरिमामय उपस्थिति रही।जी डी गोयनका, एम जी वर्ल्ड विजन स्कूलों के बच्चों ने सुंदर डांस, सिंगिंग की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारी पदाधिकारी व सदस्य, मैजिक डांस एकेडमी के सभी डांसर उपस्थित रहे ,सुंदर डांस प्रस्तुति करने वाले डांसरों को ओम प्रकाश मलिक, संजीव बालियान, श्रीमती मंजू शर्मा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया सभी विजेताओं को ट्रॉफी शिल्ड सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया गया सभी मीडिया कर्मियों पत्रकार बंधुओं यूट्यूब न्यूज़ चैनल संवाददाता को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 

संबंधित खबरें