मेनू
News

कोटद्वार नगरनिगम मेयर को दरियादिली दिखानी पडी़ भारी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार नगरनिगम मेयर को दरियादिली दिखानी पडी़ भारी 

 नगरनिगम द्वारा रेलवे परिसर में लगाई यात्री बैंचे रेलवे ने उखाड़ फैंकी 
शहर नगरनिगम पार्षद के अनुरोध पर रेलवे प्रशासन के बिना अनुमति के लगाई थी बैंचे 
 रेलवे को दी गई बैंचे अब धार्मिक स्थल और सड़क के किनारे बढ़ा रही नगरनिगम की शान‌ 
  रिपोर्ट – पुष्कर सिंह पवार‌ 

  कोटद्वार। जब कोई जिम्मेदार पद पर बैठा जनप्रतिनिधि और उसके चापलूस सलाहकार व प्रशासनिक कार्यों में अनभिज्ञ अधिकारी बिना जांचे परखे, विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप व विना अनुमति के दूसरे विभाग में कुछ भी निर्माण या सामाजिक हित के नाम पर कार्य करता है तो निसंदेह उसे मुंह की खानी पड़ेगी। 

  ऐसा ही कुछ प्रकरण कोटद्वार नगरनिगम की मेयर द्वारा अपने मुंह लगे कुछ कार्यकर्ताओं और पार्षद के अटपटे और नगरनिगम क्षेत्र के बाहर के विभागीय क्षेत्र में हस्तक्षेप के निर्णय को लेकर है जिसमें नगरनिगम के जिम्मेदार अधिकारियों की प्रशासनिक अक्षमता का भी परिचय होता है। 

  मामला कोटद्वार नगरनिगम मेयर द्वारा आदेशित और नगरनिगम प्रशासन द्वारा विना रेलवे प्रशासन की अनुमति के रेलवे परिसर में यात्री बैंचे लगाने को लेकर है जिसे बाजार पार्षद के प्रस्ताव/अनुरोध पर क्रियान्वयन किया गया। जैसे ही रेलवे प्रशासन को इसकी भनक लगी तो फौरन रेलवे प्रशासन द्वारा बैंचो को उखाड़ कर रख दिया गया। नगरनिगम प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो आनन फानन में शर्मनाक स्थिति से बचने के लिए कुछ बैंचे गोविन्द नगर के एक धार्मिक स्थल व कुछ गैर उपयोगी जगह पर स्थापित कर दी गई है। नगरनिगम के पार्षद कमल नेगी ने इसे नगरनिगम के धन का दुरूपयोग तथा मेयर की हठधर्मिता बताते हुए कहा कि कोटद्वार नगरनिगम मेयर के फैसले कोटद्वार की जनता के खिलाफ है, मेयर अपने निजी निर्णय के बजाय चापलूस पार्षदों और अपने कार्यकर्ताओं के निजी हितों के निर्णयों को प्रमुखता देती हैं उन्हें कोटद्वार की जनता से कोई लगाव नहीं। 

     

   जिलाधिकारी पौड़ी ने पहाड़ी अंजीर बेडू से बने उत्पाद की लॉन्चिग

 पहाड़ी अंजीर (बेडू) द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजर में उतारने के लिए जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान की अगुवाई में जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1 लाख 5 हजार रुपये के पहले कन्सायनमेन्ट/प्रेषण के तहत देहरादून के होटल ह्यात् व कौडियाला के होटल ताज, देहरादून के हिलांश स्टोर सहित चारधाम यात्रा मार्गाे पर बने अन्य स्टोरों के लिए जेम व चटनी के कुल 1000 प्रोडक्ट भेजे गये।

सोमवार को आयोजित पहाड़ी अंजीर (बेडू) द्वारा निर्मित उत्पादों के लॉन्चिग कार्यक्रकम में पहले ऑर्डर के तहत जिलाधिकारी गढ़वाल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित होटलों व स्टोरों के लिए बेडू से बने उत्पादों चटनीं व जैम के एक हजार उत्पाद का प्रेषण किया गया। गौरतलब पहाड़ के जंगली फल बेडू को पहचान दिलाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा किये गये प्रयासों को देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बता में भी जिक्र करते हुए सराहा जा चुका है। जनपद में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्वि परियोजना (रीप) के सहयोग से उमंग स्वायत्त सहकारिता समूह पौड़ी द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों की मांग के अनुरुप एक सप्ताह में जैम व चटनी के एक हजार प्रोडक्ट तैयार किये गये। रीप परियोजना के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 25-30 रु0 प्रति किलों की दर से बेडू खरीदकर उमंग स्वायत्त सहकारिता समूह को प्रोसेसिंग हेतु भेजा जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेडू से उत्पादों बनाने का कार्य जनपद मुख्यालय पौड़ी से प्रायोगिक तौर पर शुरु किया गया है। कहा कि शीघ्र ही जनपद के अन्य स्थानों में भी बेडू से उत्पाद बनाने का कार्य शुरु किया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद में प्रतिवर्ष 600 कुन्तल बेडू के उत्पादन की क्षमता को अवसर में बदलकर 25-30 लाख रु0 का मुनाफा कमाया जा सकेगा। कहा कि वर्तमान में रीप परियोजना के तहत 36 गांवों की 550 महिलाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से बेडू का संकलन किया जा रहा है। हाल के एक सप्ताह में विकासखण्ड पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, पाबौ, खिर्सू व एकेश्वर से 3 कुन्तल बेडू संकलित किया गया जिससे 1 लाख 5 हजार रु0 के एक हजार से अधिक प्रोडक्ट तैयार किये गये हैं।

विटामिन सी, प्रोटीन, फासफोरस, पोटेशियम, कैलशियम, मैगनिशियम व आयरन से युक्त बेडू से बने उत्पादों की वर्तमान डिमांड की तुलना में आधी ही सप्लाई हो पा रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर रीप कुलदीप बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में बेडू से बने 2 हजार उत्पादों की डिमाण्ड है, जबकि एक सप्ताह में 3 कुन्तल बेडू की प्रोसेसिंग से 1000 प्रोडक्ट तैयार किये गये है।

       इस अवसर पर परियोजना डीआरडीए निदेशक संजीव कुमार रॉय, एसडीएम पौड़ी मुक्ता मिश्रा, उमंग स्वायत्त सहकारिता समूह अध्यक्ष आशा देवी सहित गीता रावत, आशा नेगी, जमुना देवी, सुशीला रावत, गंगा देवी, बीना देवी, इन्दु भट्ट उपस्थित थी।

   

संबंधित खबरें