रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
जल जीवन मिशन में धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान कोटद्वार को चेतावनी
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन की बैठक ली। पिछली बैठक में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धीमी प्रगति अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान कोटद्वार को चेतावनी जबकि अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान पौड़ी का माह फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये।
बुधवार को आयोजित जल जीवन मिशन की बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक से पूर्व जो लक्ष्य दिये हैं उनका कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के टेंडर शेष हैं उनका समय पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करें। कहा कि जो कार्य पूर्ण होते हैं उनका विवरण सहित तत्काल पोर्टल पर अपलोड भी करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य के प्रति विशेष ध्यान दें तथा कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने जल संस्थान पौड़ी को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन लग रहे पेयजल कनेक्शनों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा।
बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ0 आनंद भारद्धाज, पीएम स्वजल दीपक रावत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार संतोष उपाध्याय, जल निगम से बीरेंद्र भट्ट, कोटद्वार आशीष मिश्रा, श्रीनगर दिशा सहित अन्य अधिकरी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी आशीष चौहान ने जिला खनिज फाउण्डेशन प्रबंधक समिति की ली बैठक
कोटद्वार, श्रीनगर व पौड़ी नगर क्षेत्रों के इण्टर कालेजों की लेब को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश
जिला खनिज फाउण्डेशन मद में माह जनवरी 2023 कुल 13 करोड़ 92 लाख की उपलब्धता
सूचना/पौड़ी/22 फरवरी, 2023ः जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहन ने कलक्ट्रेट में जिला खनिज फाउण्डेशन प्रबंधक समिति की बैठक ली। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगणों, विभागों, संस्थाओं, अवशेष धनराशि के आवंटन, गतिमान योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बुधवार को आयोजित जिला खनिज फाउण्डेशन प्रबंधक समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पटल प्रभारी को निर्देश दिये कि खनन प्रभावित क्षेत्रों से सम्बन्धित प्रस्तावों को खनन न्यास में शामिल करें। उन्होने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि कोटद्वार, श्रीनगर व पौड़ी नगर क्षेत्रों के इण्टर कालेजों की लेब को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने के लिए इन विद्यालयों के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के मोटर मार्गो पर सुरक्षा सम्बन्धी कार्यो सहित सतपुली क्षेत्र बड़खोलू पुल को प्रस्ताव में शामिल करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रांतर्गत कीवी उत्पादन को बढावा दिये जाने, आवश्यक स्थानों/कस्बां को सोलर लाईट से आच्छादित करने, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, आवारा श्वान पशुओं के लिए आश्रय स्थल निर्माण आदि कार्यो के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये हैं।
इसके अलावा बैठक में विधायकगणों द्वारा प्रस्तावित प्रस्तावों 7 करोड़ 75 लाख के 80 प्रस्तावों, विभागों व संस्थाओं से प्राप्त 9 करोड़ 96 लाख रु0 की लागत के 73 प्रस्तावों पर विस्तृत चचा की गयी। बैठक में बताया गया कि जिला खनिज फाउण्डेशन मद में माह जनवरी 2023 कुल 13 करोड़ 92 लाख की उपलब्धता है।
बैठक में खनन न्यास अधिकारी रवि नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ0 आनंद भारद्धाज, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा डीपी सिंह, पौड़ी डीपी नौटियाल, एसडीओ विद्युत राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय