मेनू
News

शिक्षा विभाग के लिए खुशखबरी, बंपर प्रमोशन

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

शिक्षा विभाग में लंबे समय से अटके प्रमोशन को अब राज्य सरकार द्वारा हरी झंडी दे दी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मियों के लिए लाकउन के दौरान यह अच्छी खबर आई है। निदेशक मंडल के अपर निदेशक और सीईओ d.e.o. स्तर पर होने वाले सभी प्रमोशन को भी शुरू किया जाएगा।अट्ठारह सौ से ज्यादा शिक्षकों का प्रवक्ता पर पर प्रमोशन होना है बेसिक स्तर पर सहायक अध्यापक का जूनियर हाई स्कूल के सहायक अध्यापक व प्राइमरी के हेड मास्टर प्रमोशन होने हैं एलटी कैडर में कोटे के तहत बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन होने हैं। सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य के 875 और हेड मास्टर के 201 पद रिक्त हैं। सरकार इन पदों पर वरिष्ठ प्रवक्ता और एलटी शिक्षक को चार्ज देने की भी मांग उठाती रही है। वहीं मिनिस्ट्रीयल कर्मीयों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के 73 पद वरिष्ठ प्रशासनिक के 56 प्रशासनिक के 120 प्रधान सहायक के 344 और वरिष्ठ सहायक के 450 पद रिक्त हैं, तथा एड़ी स्तर पर 9 जेडी स्तर पर  दो और डीडी स्तर पर 7 पद रिक्त चल रहे हैं।

कौशल विकास की ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओं को पांच ₹5000 का भत्ता न देने पर श्रम मंत्री हरक सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है उन्होंने जिला श्रम अधिकारियों को शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए हैं। भुगतान न होने की स्थिति में उन्होंने कार्यवाही की चेतावनी दी है श्रम मंत्री के अनुसार राज्य भर में करीब 35000 मजदूरों से जुड़ी महिलाओं पत्नियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लेबर बोर्ड की ओर से कौशल विकास की ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बदले श्रम विभाग को उन्हें ढाई हजार रुपए प्रतिमाह भत्ता देना था। कोरोनावायरस संकट के बीच सरकार ने 20 दिन पहले सभी महिलाओं के खाते में ₹5000 डालने का तत्काल आदेश दिया था, लेकिन हरिद्वार ऋषिकेश कोटद्वार हल्द्वानी यूएस नगर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में अभी तक महिलाओं के खाते में पैसा नहीं किया। 300000 मजदूरों को फिर मिलेंगे ₹1000 सरकार लाक डाउन टू में भी उनके खाते में ₹1000 डालने जा रही है लेबर बोर्ड की सचिव दमयंती रावत ने बुधवार को इस संबंध में आदेश दिए।
थोड़ी जिला भी ग्रीन जोन में शामिल। पौड़ी जिले में भी पिछले 28 दिनों से कोई नया मामला कोरोनावायरस  सामने नहीं आया, जिसके चलते पौड़ी जिले को भी ग्रीन जोन में शामिल कर लिया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि इसके साथ ही उत्तराखंड में ग्रीन श्रेणी के जिलों की संख्या 8 हो गई जबकि राज्य में 2 जिले ऑरेंज जोन में है तथा 3 जिले रेड जोन में शामिल किए गए हैं।
बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अपील की है कि वह मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बसे उत्तराखंड वासियों की सहायता के लिए भी प्रयास करें। मंगलवार को हेमंत पांडे ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मुंबई के आसपास महाराष्ट्र गुजरात इंदौर और कई अन्य जगहों में उत्तराखंडी रहते हैं। संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को प्रवासी उत्तराखंड क्योंकि भी मदद को आगे आना चाहिए।

संबंधित खबरें