मेनू
News

कोटद्वार में फूटा जेसीवी बम

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

कोटद्वार में आखिरकार अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन और नगर निगम का डंडा चल ही गया . ‘बताते चलें कि कोटद्वार में अतिक्रमण ‘कारियो द्वारा नगरपालिका के समय से ही अतिक्रमण चला आ रहा था। 

अतिक्रमणकरी 1986 से लगातार स्टे के सहारे व राजनैतिक प्रभाव के चलते अपने अतिक्रमण को बचाते आ रहे थे। लेकिन इस बार आर टी आई कार्यकर्ता के इमानदार प्रयास के चलते हाईकोर्ट को संतान लेना पडा और जिलाधिकारी पौडी को चारसप्ताह तक मिले समय मे कार्यवाही करनी पडी । 

बुद्धवार को नगरनिगम ‘ प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी मे जव अतिक्रमणकारियों पर जेसीबी चलनी शुरू हुई तो अतिक्रमणकारियों के होश पाख्ता हो गए ‘ आनन फानन मे मजदूर बुलाकर अपना अपना अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरु कर दिया। कई अतिक्रमणकारी घुटनों के बल प्रशासन से समय मागते दिखे । वही कुछ लोग व सामाजिक कार्यकर्ता अतिक्रमणकारियों से सहानुभूति करते दिखे ‘
 अतिक्रमण हटाने की लोक संवाद की टीम समर्थन करती है लेकिन कोटद्वार और जिला प्रशासन की मुजीव नैथानी को दोशी सावित करने की अनाउंसमेट का सख्त विरोध करता है क्योंकि आय जनता के सामने प्रशासन ने नैथानी को कोटद्वार का विलेन बनाने का प्रयास किया है जवकि अतिक्रमण करवाने मे प्रशासन और पूर्वनगर पालिका के साथ उन दौरान रहे जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं ‘ जव एक इमानदार सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जनता के हित केलिए कानून का सहारा लिया है तो उसे क्यो दोषी बनाया जा रहा है ‘ प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्यवाही पर प्रशासन को न्यालप मे जवाव देना होगा कि क्यों उसने सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा करने वालो को हटाने के लिए कारवाही करने वाले का नाम सार्वजनिक किया है अगर आने वाले दिनो में नैथानी पर अतिक्रमण कारियों द्वारा जानलेवा हमला या उत्पीडन किया जाता है तो क्या प्रशासन उसकी जिम्मेदारी लेगा ‘ ऐसे में तो कोई भी सामाजिक आदमी सरकार की गलातियो या सामाजिक बुराइयो पर आवाज नही उठाएगा ‘ शासन प्रशाशन को इस बात को नजरंदाज नही करना है कि सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वालों को बचाना भी है और उन्हे ताकत भी देनी है ।
पुष्कर पवार लोकसंवाद टुडे

संबंधित खबरें