मेनू
News

नैनीडांडा दौरे में जिलाधिकारी ने किया पटोलिया सेब बागवानी एवं नर्सरी का भ्रमण

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

नैनीडांडा दौरे में जिलाधिकारी ने किया पटोलिया आदर्श सेब बागवानी एवं नर्सरी का भ्रमण 

     नैनीडांडा। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र विकासखंड नैनीडांडा भ्रमण के दूसरे दिन धुमाकोट तहसील कार्यालय तथा पटेलिया स्थित राजकीय आदर्श उद्यान सेब नर्सरी का निरीक्षण किया।  जिलाधिकारी ने पटेलिया स्थित राजकीय आदर्श उद्यान सेब नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान विशेषज्ञ से नर्सरी की कार्यप्रणाली, फसल प्रणाली, पौध उत्पादन एवं सेब की सैंपलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उद्यान विशेषज्ञ ने बताया कि पटेलिया सेब नर्सरी में वर्तमान में कुल 4100 पौधे उपलब्ध हैं, जिनसे क्षेत्र में सेब उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, उद्यान विशेषज्ञ मनोज पटवाल, सहायक उद्यान अधिकारी नीरज चौधरी, नायब नाजिर पुष्कर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें