मेनू
News

कोटडीढांग सनेह में हाथी ने गेहूँ की फसल रौदनी की शुरु

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  कोटडीढांग सनेह में हाथी ने गेहूँ की फसल रौदनी की शुरु

   कोटद्वार. क्रिसमस पर जहाँ आम आदमी मौज मना रहा था वही सनेह क्षेत्र के कोटडीढांग के किसान कोहरे से भरी सर्द रात में कडकडाती ठंड में अपनी कड़ी मेहनत से बोई गेहूँ की फसल बचाने के लिए रात भर जंगली हाथियों को खदेड़ रहे थे. क्रिसमस की जगमगाहट वाली रात में हाथियों ने पुष्कर पवार, प्रताप अधिकारी, हरि सिंह और जीवन सिह के गेहूँ और लहसुन के खेतों को रौद कर बुरी तरह से कुचल दिया.

संबंधित खबरें