मेनू
News

छत पर रखी पराली में लगी आग, तीन ढेर जलकर राख

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
छत पर रखी पराली में लगी आग, तीन ढेर जलकर राख
कोटद्वार में छत पर रखे पराली के तीन ढेरों में भीषण आग लग गई. आग की लपटों को बढ़ता देख आस-पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया।
कोटद्वार।नगर निगम के वार्ड नंबर 35 के त्रिलोकपुर में देर रात गौशाला की छत पर रखी पराली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गौशाला की छत पर रखी पराली के तीनों ढेरों को जलाकर राख कर दिया। आग की लपटों को बढ़ता देख आस-पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया, लेकिन तब तक पराली पूरी तरह जलकर राख हो गई। नगर निगम के वार्ड नंबर 35 के त्रिलोकपुर में रविन्द्र बिष्ट की गौशाला की छत पर रखी पराली में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि घर के आंगन में बच्चे रॉकेट जला रहे थे।रॉकेट पराली के ऊपर से होकर गुजरा और उसकी चिंगारी से देखते ही देखते पराली ने आग पकड़ ली। इससे छत पर रखी सारी पराली राख हो गई।पार्षद राकेश बिष्ट ने बताया कि 5 दिन पहले भी त्रिलोकपुर में खेत में रखे दो पराली के ढेर में आग लग गई थी। आए दिन किसानों को इससे काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

 कोटद्वार मे 20 दिसम्बर से शुरू होगी सेना भर्ती रैली
लैंसडौन। सेना में जवानों की भर्ती के लिए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन की ओर से नई तिथि घोषित कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में 20 दिसंबर से 02 जनवरी तक सेना की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के लिए 05 नवंबर से 04 दिसंबर 2020 तक आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं। भर्ती रैली के लिए आवेदन ऑनलाइन अनिवार्य है। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए योग्य अभ्यर्थियों के आईडी कार्ड ई मेल द्वारा भेजे जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in/ पर विजिट करें।
यही नहीं भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही भर्ती मैदान में प्रवेश मिलेगा। भर्ती रैली में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी के साथ ही हरिद्वार व देहरादून जिलों के युवा प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए जिलेवार भर्ती रैली कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। रैली में प्रतिभाग करने वाले युवकों को फेस मास्क, हैंड ग्लब्स, सैनिटाइजर व पानी की बोतल लाना अनिवार्य होगा।
ARTO ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान, दो महीनों में वसूले 17 लाख रुपए
कोटद्वार एआरटीओ के द्वारा इन दिनों संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान एसडीएम, सीओ, राज्य कर और पुलिस के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।
कोटद्वार।सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एआरटीओ के द्वारा संयुक्त अभियान के तहत एआरटीओ कोटद्वार ने सितंबर और अक्टूबर माह में 350 चालान कर 17 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है।कोटद्वार एआरटीओ के द्वारा इन दिनों संयुक्त चेकिंग अभियान मे एसडीएम, सीओ, राज्य कर और पुलिस के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।वहीं, आसपास और पहाड़ी क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस अभियान में मुख्य तौर से ओवरलोड, सीट बेल्ट, यूज मोबाइल फोन, विदाउट हेलमेट और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ कोटद्वार की टीम ने सितंबर माह में डेढ़ सौ चालान कर 9 लाख का जुर्माना वसूला है।वहीं अक्टूबर माह में दो सौ चालान कर आठ लाख का जुर्माना वसूला गया है। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त चेकिंग अभियान कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों और पहाड़ी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।
उखलेत चमासू सड़क की कटिंग पर उठे सवाल 
सतपुली | प्रखंड एकेश्वर की चौमसूधार ग्राम पंचायत के उखलेत चौमासूगाड मोटर मार्ग जो की पीएमजीएसवाई के द्वारा मनमाने तरीके से  चौडीकरण किये जाने को लेकर अब सवाल उठाने शुरू हो गए है | उखलेत निवासी विनोद खंतवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर द्वारा २००६-०७ में सड़क चौडीकरण को लेकर आर सी सी दिवार और पक्के कार्यों के द्वारा निर्माण के सुझाव दिए थे, वर्तमान में  पीएमजीएसवाई के द्वारा मानकों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही चौडीकरण के बज्जे पहाडी दे नीचे से पुस्तों का निर्माण किया जा रहा है जो की बरसात के दिनों में कभी भी टूट सकते हैं | खंतवाल ने कहा की इस संदर्भ में मुख्य अभियंता देहरादून को इस कार्य से अवगत करवा दिया गया है | वही इस बाबत प्रधानमंत्री, परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को भी पत्र प्रेषित किया गया  है |
जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति, जनपद पौड़ी गढ़वाल की बैठक प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई 
कोटद्वार।विकास भवन सभागार पौड़ी में आज प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति, जनपद पौड़ी गढ़वाल की बैठक ली। बैठक में डारेक्टर जनरल, विदेश व्यापार, भारत सरकार के प्रतिनिधि एवं अन्य ने भी वीडियो कान्फेंरस के माध्यम से प्रतिभाग किया। प्रभारी जिलाधिकारी ने जनपद में निर्यात की सम्भावना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने विभाग से संबंधित जिला निर्यात प्लान बनाने के निर्देश दिये। साथ ही पर्यटन, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि संबंधित अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों की सब-कमेटी भी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला निर्यात प्रोत्साहन के कार्यों में तेजी लाने तथा बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु 15-15 दिनों में बैठक आयोजित करने को कहा। उन्होंने पर्यटन, कृषि, उद्यान, हर्बल मेडिसन सहित अन्य क्षेत्र में भी कार्य करने के निर्देश दिये। जबकि जनपद में संबंधित क्षेत्र के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष निर्यातकों की पहचान करने हेतु कृषि, उद्यान, पर्यटन, खादी ग्रामोद्योग, शिक्षा तथा बैंक अधिकारी को निर्देशित करते हुए सूची जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्यात में आने वाली बाधाओं एवं समस्याओं को लेकर संबंधित निर्यातकों से जानकारी लेते हुए समस्याओं की बिन्दुवार सूची उपलब्ध कराने की बात कही। निर्यात संवर्द्धन हेतु उपलब्ध विभिन्न प्रोत्साहन सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये गये।इस अवसर पर महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र मृत्युंजय सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डाॅ. नरेन्द्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस.राणा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एस.डी. मासिवाल, हैड मैनेजर सिम्पैक्स सुदेश शर्मा, लीड बैंक से बृजेश नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें