मेनू
News

उत्तराखंड में पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन के विकास की अपार संभवनाएं मौजूद- संजीव बालियान

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 उत्तराखंड में पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन के विकास की अपार संभवनाएं मौजूद- संजीव बालियान

  उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन भरत सरकार मंत्री संजीव बालियान ने परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन के विकास की अपार संभवनाएं मौजूद हैं, इससे लोगों को स्वरोजगार के बहुत से सादन उपलब्ध हो सकते हैं तथा उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में अनेक योजनाएं संचालित की है, जिनका उचित व प्रभावी क्रियान्वयन होने पर उत्तराखंड की दिशा व दशा बदल सकती है। उन्होंने इन क्षेत्रों से सम्बंधित योजनाओं व कार्यक्रमों के संबंधों में केंद्र सरकार से उत्तराखंड को हर संभव आश्वासन दिया।

    केंद्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिकता व प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत है। वे गंगा घाट पर गंगा के मनोहारी और सुरम्य नजारे से मंत्र मुक्त हुए। उन्होंने सभी को आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनिवार्य रूप से योग कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

     इस दौरान वन मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने भारत के योगा को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए बड़ा योगदान किया है। उनके ही अथक प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है।

    इस दौरान पशुपालन मंत्री उत्तराखंड सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि योग करने से जीवन शैली और अनेक मानसिक रोगों से छुटकारा मिलता है तथा एक लंबा व स्वस्थ जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त होता है।

   स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि योग के महत्व को देखते हुए इसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए, जिससे वहां के लोग भी स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने का आनंद ले सकें।

   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 काउंटडाउन का स्वागत संबोधन सचिव पशुपालन डॉ. बीवी आरसी पुरुषोत्तम द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, निदेशक पशुपालन डॉ. प्रेम कुमार, साधवी परमार्थ निकेतन भगवती सरस्वती, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. अविनाश आनन्द, ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, परियोजना समन्वयक भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड डॉ. कमल सिंह सहित योगा में प्रतिभाग करने वाले लोग उपस्थित रहे।

जनपद की कोटद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए अभियुक्त गिरफ्तार

   कोटद्वार पुलिस को शुक्रवार अवैध सट्टा लगाते हुए एक आरोपी को    विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार नगरनिगम के निकट न0-2 स्कूल, रुचि साउण्ड सर्विस आमपड़ाव कोटद्वार से सूरज कुमार को रू0 12690/- एवं 01 कापी जिल्द, सट्टा पर्ची व एक पैन के साथ जुआ का सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई। आरोपी अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-167/2022, धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। 

नाम पता अभियुक्तः-

1. सूरज कुमार पुत्र स्व0 मुकेश कुमार, निवासी- निकट न0-02 स्कूल रुचि साउण्ड सर्विस, आमपड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौड़ी।

 पुलिस टीमः-

1. आरक्षी  अमित रावत (सीआईयू)

2. आरक्षी  संतोष

अग्निपथ योजना से उपजे बबाल को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट

अग्निपथ योजना के विरुद्ध चल रहे युवाओं के आंदोलात्म को लेकर कोचिंग सेन्टरों की भूमिका को लेकर कोचिंग सेंटरों के प्रबन्धकों से वीसी के माध्यम से  मीटिंग

    वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को भारतीय सेना भर्ती में अग्निवीर के तौर पर भर्ती हेतु  4 वर्ष का सेवाकाल किया गया है। उसके परिपेक्ष्य में नवयुवकों में आक्रोश एवं आंदोलात्मक कार्यवाही के दृष्टिगत देश में आगजनी की घटनायें हो रही है। जिसके क्रम में शुक्रवार को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में कोचिंग सेन्टर अधिक होने तथा जनपद की सीमा बिजनौर उ.प्र. राज्य से जुडे होने के कारण संवेदनशीलता को देखते हुये समस्त कोचिंग सेन्टरों के प्रबन्धकों से ऑनलाइन VC के माध्यम से मीटिंग ली गयी। जिसमें कोटद्वार कोचिंग सेन्टरों के प्रबन्धकों को बताया गया कि आपके कोचिंग सेन्टरों में जो बच्चे पढ़ते हैं, उनको कोचिंग के साथ-साथ उनके भविष्य में बताया जाय कि उनके द्वारा कोई ऐसा कदम न उठाये कि इस योजना के तहत कोई घटना घटित हो, तथा उन पर यदि कोई कानूनी कार्यवाही होती है तो उनके भविष्य पर प्रभाव पड़ पड़ सकता है। जिससे उनको आने वाले भविष्य में नुकसान हो सकता है। उक्त मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार श्री अनूप काला एवं कोटद्वार के  कोचिंग सेन्टरों में बंसल क्लासेस, विस्डम कोचिंग सेन्टर, बलूनी क्लासेस, लक्ष्य कोचिंग सेन्टर, सक्षम इंस्टिटयूट, नालन्दा कोचिंग सेन्टर, अविरल क्लासेस, फ्यूचर फाउण्डेशन, साक्षी टूटोरियल, दिल्ली कैम्पस कोचिंग सेन्टर, डबराल क्लासेस, दक्ष इंस्टिटयूट के प्रबन्धक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें