मेनू
News

चमोली की अंजू सती बनी मिसेज उत्तराखंड

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

चमोली की अंजू सती बनी मिसेज उत्तराखंड

  फोटो – सोशल मीडिया के सौजन्य से 

देहरादून। 2023-24 का मिसेज उत्तराखंड का ताज इस बार चमोली जिले की अंजू सती के सिर की शोभा बना। देशभर के उत्तराखंड की श्रीमतियों की प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिनमें 5 प्रतिभागी उत्तराखंड से थी। कड़ी प्रतियोगिता के मानकों को पार करते हुए श्रीमती अंजू ने मिसेज उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया है।  अब अंजू सती दिसंबर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

फोटो संकलन- सोशल मीडिया 

अंजू सती के पति डाॅ. नरेश सती ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही संस्था प्राइड ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कांटेस्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न चरणों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। 22 सितंबर को दिल्ली के एक होटल में राज्य स्तरीय कांटेस्ट हुआ, जहां प्रतिभागियों ने कई राउंड में भाग लिया, जिसमें टैलेंट शो, प्रश्नोत्तरी और डिबेट जैसे विभिन्न कार्यक्रम शामिल थे। डाॅ. सती ने बताया कि कांटेस्ट में शामिल उत्तराखंड के पांच प्रतिभागियों में अंजू सती को मिसेज उत्तराखंड का खिताब दिया गया। 

केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार के प्रिंसिपल रिश्‍वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार 

हरिद्वार। केन्द्रीय विद्यालय के संविदा शिक्षक और कर्मचारियों केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय भेल रानीपुर हरिद्वार की संविदा की समय-सीमा बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की गई थी। सीबीआई द्वारा जाल बिछाकर प्रधानाचार्य को रिश्‍वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित संविदा कर्मचारियों से स्‍कूल में उनकी नौकरी जारी रखने के लिए उनके सुपरवाइजर के जरिए दस हजार प्रति माह की रिश्वत लेता था। सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

संबंधित खबरें