मेनू
News

रामजन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास पर जश्न

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

कोटद्वार में 6 साल की बच्ची भी निकली कोरोना संक्रमित
कोटद्वार lबुधवार को कोरोना के मामलों को रफ़्तार को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग और लोगों में हड़कंप मच गया। बता दें कि बुधवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए। जानकारी के अनुसार बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के 6 कर्मियों सहित 1 बच्ची के अलावा 7 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। जिससे बुधवार को आये 14 नये मरीजों को मिलाकर बीते 4 दिन में कुल संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है।जानकारी के मुताबिक, बेस हॉस्पिटल में बुधवार को आये 6 कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही वहां काम करने वाली एक कर्मी की 6 साल की बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा जशोधरपुर स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में भी संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहां पर बुधवार को 3 नये मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है। इधर, कोविड आइसोलेशन वार्ड बेस अस्पताल में भर्ती 4 अन्य मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित कोविड केयर वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में दो स्टाफ नर्सों में कोरोना वायरस की पुष्टि के के बाद वहां तैनात चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिए गये सैंपलों में आज बुधवार को 6 और कर्मियों की कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है।

कोटद्वार मे राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण केअवसर पर जश्न

कोटद्वार  मे भी रामजन्मभूमि के शिलान्यास का खूब चढा। इस अवसर पर कोटद्वार के काफी संख्या मे लोगों मे उत्साह और उमंग था वहीं कोटद्वार के धार्मिक संगठन भी रामलला के मंदिर के शिलान्यास से काफी प्रसन्न नजर आए।इस अवसर पर कोटद्वार की बाल रामलीला कमेटी ने  रामलीला के मंच पर रामायण का अखंड पाठ का आयोजन कर शहर कुन्टलो मिष्ठान्न वितरण कर खुशियाँ मनाई। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी,पार्षद विपिन डोबरियाल,राजेश त्रिपाठी,विनय भाटिया,पंकज अग्रवाल,नितिन गुप्ता,विवेक अग्रवाल,राजेन्द्र मोगिया,अंकित अग्रवाल सहित कई धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

कोटद्वार मे राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम  पर  काेटदार के स्थानीय झंडा चौक पर राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और और आतिशबाजी के साथ खुशी व्यक्त की। इससे पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ शहर में एक जुलूस भी निकाला गया। इस अवसर पर राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े विश्व हिंदू परिषद के पूर्व पदाधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा, यह अवसर हिंदू समाज को 492 वर्ष बाद मिला है जिसमें लाखों हिंदूओ ने बलिदान किए और लंबा संघर्ष किया है। इसके परिणाम स्वरूप राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह मंदिर भारत के नव निर्माण की शुरुआत है । भगवान राम का मंदिर पूरे विश्व के अंदर एकता और अखंडता का संदेश देगा।

कोटद्वार मे राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण केअवसर पर महिला कांग्रेस ने मनाया  जश्न

राममंदिर निर्माण पर महिला कांग्रेस ने खुशी जताईएऔर मिस्ठान वितरण किया।पूर्वप्रधान्मंत्री राजीव गांधी जी का सपना हुआ पूरा..रंजना रावत।
कोटद्वार।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत की अगुवाई में कांग्रेस के लोगों ने झंडाचैक पहुंचकर जय सियाराम के उद्दघोष करते हुए भगवान राम के अयोध्या में मंदिर निर्माण की समस्त बाधाये दूर होने एव आज अयोध्या में शिलान्यास कार्यक्रम पर खुशी जताई है।इस अवसर पर मिस्ठान भी वितरण किया गया।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने इस अवसर पर समस्त देशवासियों को राममंदिर निर्माण शिलान्यास समारोह की शुभकामनायें दीएऔर कहा कि समस्त भारतवासी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन संघर्ष व चरित्र से प्रेरणा लेंए तथा राम के चरित्र को जीवन में उतारें। रंजना ने कहा कि राममंदिर निर्माण का रास्ता कांग्रेस ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय ही 23 दिसम्बर 1949 को ढाँचे के अंदर मूर्तियां रखकर कर दिया था। इसके बाद फिर 1 फरबरी 1986 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने ताले में बंद रामलला के पूजास्थल का ताला खुलवाकर फिर से एक बार मंदिर निर्माण और मंदिर होने का पुख्ता सन्देश दिया।रंजना ने कहा किए आज राजीव गांधी जी का सपना साकार हुआ है। रंजना रावत ने माननीय सुप्रीम कोर्ट का भी आभार जताया। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रवेश रावत हिमांशु भाष्कर जगदीश गुसाई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज राणा अजित रावत भिविंद्र पंवार नरेस कोटनाला पवन भंडारी रोहित पटवाल संदीप पूनम सुनीता देवी कुशुमलता पूजा देवी प्रीती सिंह विजय माहेष्वरी मनोज बिष्ट आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

——————————–
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के प्रयासों का प्रतिफल से हुआ राममंदिर निमार्ण का रास्ता साफ
कोटद्वार। राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी की अगुवाई एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय झंडाचैक में दिये जलाये तथा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि एवं सुख चैन के लिए प्रार्थना की है। अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास की पूर्व संध्या मंगलवार को देर शाम को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र ंिसंह नेगी ने अयोध्या में भगवान श्रीमराम के भूमि पूजन एवं शिलान्यास को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के प्रयासों का प्रतिफल बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के द्वारा ही अयोध्या में विवादित स्थल के ताले खुलवाये गये थे,तथा भूमिपूजन करवाकर रामलला की पूजा अर्चना का मार्ग प्रसस्त किया था। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र  सिह नेगी ने कहा कि पुरूषोत्तम भगवान राम के जीवन से सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय झंडाचैक में दिये जलाकर क्षेत्र एवं राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना करते हुए समाज में शांति एवं सद्भाव की भी कामना की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकंुतला चैहान, विजय नारायण सिंह, अर्जुन सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र बिष्ट, रूपन नेगी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछुवाण, हेमचंद्र पंवार, विनोद नेगी, बलवीर सिंह रावत, संजू पटवाल, सतेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र गुंसाई, पूजा त्यागी, रेशमा छाबडा, प्रवेश ठाकुर, आभा रोहतगी, जयश्री मैंदोला, जितेन्द्र भाटिया, राकेश वर्मा, आशुतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे

संबंधित खबरें