स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
कोटद्वार ।कोरोना संक्रमण के दौरान भी शहर में स्मैक का कारोबार खूब फल फूल रहा है। कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने 10.55 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात एसआई मनोज रावत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ चैकिंग कर रहे थे तभी एक युवक पुलिस को देख भागने की कोशीश करने लगा । लेकिन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। युवक की तलाशी ली गयी तो उसके पास 10.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अन्य युवकों को स्मैक बेचने आया था। मनोज रावत ने बताया कि झूलापुल , लकडीपडाव निवासी तौफीक उर्फ बारू (22),पुत्र मौहम्मद उमर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है ।
15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई,हुई मौत
कोटद्वार ।नगरनिगम क्षेत्र के घमण्डपुर में बुधवार को एक 15 वर्षीय लड़के ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार कोटद्वार के घमण्डपुर में निवासरत चतर सिंह गुंसाई का पुत्र विकास सिंह गुसांई अपने ही घर मे फांसी पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई । शव को कोटद्वार पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया ।
उपनिरिक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि विकास सिंह राइजिंग सन पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था ।परिजनो ने पूछताछ में बताया कि वह आजकल फोन में ही व्यस्थ रहता था ।
24 पव्वे 20 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
*एसएसपी पौड़ी कु0 पी0 रेणुका देवी* के निर्देशो पर जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम के विरूद्ध साप्ताहिक अभियान चलाने जाने हेतु सभी थानों को निर्देशित* किया गया था। जिसके क्रम में थाना थलीसैण पुलिस द्वारा बीते रोज थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग देखरेख शान्ति कानून व्यवस्था में एक व्यक्ति * देवेंद्र सिंह पुत्र माधो सिंह निवासी ग्राम- सिल्ली मल्ली पोस्ट सिल्ली तल्ली थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल को 24 पव्वे 20 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ *रसिया महादेव अम्बा फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध *थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0 21/2020 धारा 60 (1) क आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत* किया गया।
उक्त के सम्बंध में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया की थानाक्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।
*पुलिस टीम*
1. कानि0 304 नापु0 टीकम चौहान
2. कान्स0 101 नापु0 राकेश चौहान
3. कान्स. 305ना0पु0 प्रेम सिंह