मेनू
News

61 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ शराबी गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

     61 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ शराबी गिरफ्तार

   अवैध शराब पर पहाड़ में रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष संतोष कुँवर के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा सघन चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त सिकन्दर को 61अवैध शराब पव्वे  के साथ पीपलकोटी खैर खाल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पंजीकृत अभियोगः-

1. मु0अ0सं0- 15/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।

अभियुक्त का नाम पताः- 

1. सिकन्दर पुत्र सुखबीर, निवासी- ग्राम-भाषण, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल। 

 चारधाम यात्रा को लेकर बाहरी राज्यों के कामगारों का सत्यापन अभियान

 कोटद्वार में  2,177 किरायेदारों/ मजदूरों/रेड़ी/ठेली वालों की सत्यापन किया 

     सत्यापन न करने पर 13 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही 



   मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार  के पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के  दिये गये आदेश के आधार पर चारधाम यात्रा एवं कानून व्यवस्था के लिए उत्तराखण्ड में कार्यरत निवास कर रहे बाहरी राज्यों के रेड़ी/ ठेली लगाने वालों तथा किरायदारों आदि का भौतिक सत्यापन कराए जाने हेतु सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद पौडी गढ़वाल, यशवन्त सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पर्यटक स्थलों/ होटलों, सार्वजनिक परिवहन/ बाहरी मजदूरों/ किरायेदारों के सत्यापन का दिनांक 21.04.2022 से 10 दिवसीय अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस ने विभिन्न राज्यों से काम के लिए कोटद्वार आने वाले मजदूरों का गोखले मार्ग पर बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान चलाया गया। दिनांक 21.04.2022 से 27.04.2022 तक कुल 2,177 किरायेदारों/ मजदूरों/रेड़ी/ठेली वालों की सत्यापन किया गया। साथ सत्यापन न करने पर 13 व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। उक्त सत्यापन अभियान लागातार जारी है। 

    मकान मालिकों और ठेकेदारों से पुलिस अपील

सभी मकान मालिक जिनके द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नही कराया गया है, वह अपने किरायेदारों का सत्यापन निकटतम पुलिस थाना अथवा के “DevBhumi Uttarakhand Police Mobile App” पर ऑनलाइन अवश्य करायें। 

प्रत्येक ठेकेदार अपने अधीनस्थ कर्मियों/मजदूरों का सत्यापन उपरोक्तानुसार करायें।

अगर आपके आस-पास मौहल्ले में कोई व्यक्ति (फल, ठेली, सब्जी, कबाड़ बिनने वाले) अगर आपको दिखते है तो आप उनसे सत्यापन के सम्बन्ध में पूछ सकते हैं। 

यदि व्यक्ति संदिग्ध लगे तो आप नजदीकी थाना या आपातकालीन नम्बर डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस का सहयोग कर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 सात दिवसीय नमामि गंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम  सम्पन्न 

  नेहरू युवा केन्द्र, पौड़ी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा संचालित किये जा रहे सात दिवसीय नमामि गंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, पौड़ी प्रशान्त कुमार आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐंसे कार्यक्रम युवाओं की सहभागिता के बिना सफल नहीं हो सकते हैं। नमामि गंगे जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम मे युवाओं की सहभागिता भारत सरकार द्वारा इस परिपेक्ष्य में जोड़ी गयी है, क्योंकि युवा जोश से परिपूर्ण होते हैं। हमारे पूर्वजों द्वारा दी गयी स्वच्छ गंगा को वर्तमान तथा भविष्य में स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी पूरे देशवासियों की है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा बैग वितरित किये गये।

        इस दौरान प्रशिक्षण केन्द्र, पौड़ी के प्रसार प्रशिक्षक अधिकारी किशोर सिंह परिहार द्वारा युवाओं को ग्राम्या योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम्य विकास द्वारा युवाओं केा स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के प्रशिक्षण स्वावलम्बन हेतु दिये जाते हैं ताकि युवा स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रुप से सशक्त बनें। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट द्वारा सात दिवसीय शिविर की जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिभागियों को विभिन्न रिसोर्स पर्सन द्वारा नमामि गंगे परियोजना, वनाग्नि, स्वच्छता तथा गंगा की सफाई अभियान का हिस्सा युवा कैसे बन सकते हैं की जानकारी दी गयी।

          जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे परियोजना अजय कुमार ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के पश्चात् विभिन्न स्तरों में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों में गंगा से लगे गांवों में युवा मण्डलों का गठन, गंगा दूतों का चयन, उनका दो दिवसीय प्रशिक्षण तथा गंगा की स्वच्छता हेतु नुक्कड़ नाटक, रैली, नारा लेखन तथा गोष्ठी के माध्यम से जन जागरुकता के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

          आयोजित कार्यक्रम का संचालन रमन रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देवेश नौटियाल, साहिल रौतेला, विराज नेगी, दुर्गा अण्थवाल, हरिओम घ्यानी, शालिनी, कविता पंवार, पंकज नेगी, पारस रावत आदि उपस्थित रहे।

पैठाणी-स्योलीखंड मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली मैक्स दुर्घटना की जांच उप जिला मलिस्ट्रेट पौड़ी को  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेषित स्पेशल रिपोर्ट के अुनसार दिनांक 25 अप्रैल, 2022 को मैक्स वाहन संख्या-न्।09.6075 का पैठाणी-स्योलीखंड मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी। जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मलिस्ट्रेट पौड़ी को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट को मजिस्ट्रीयल जांच 15 दिन के अंदर पूर्ण करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें