मेनू
News

नशे के खिलाफ स्कूली छात्राओं का नुक्कड़ नाटकों से संदेश

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 भारत विकास परिषद्  उत्तराखंड (पश्चिम )प्रान्त का प्रान्तीय वार्षिक सम्मेलन

कोटद्वार।भारत विकास परिषद् कोटद्वार की बैठक मे भारत विकास परिषद्  उत्तराखंड (पश्चिम )प्रान्त के प्रान्तीय वार्षिक सम्मेलन मे कोटद्वार  शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की गयी ।नजीबाबाद रोड स्थित सिद्धबली स्वीट्स मे आयोजित उक्त बैठक मे अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल ने बताया कि देहरादून मे सम्पन्न हुए वार्षिक सम्मेलन मे कोटद्वार शाखा को प्रान्त मे सर्वोत्तम  शाखा से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल व सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल ने प्राप्त किया । इसके आलावा गोपाल चन्द्र बंसल, श्याम सुंदर अग्रवाल, व प्रदीप अग्रवाल को भी व्यक्तिगत रुप से सम्मानित किया गया।अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल ने कहा कि यह सम्मान सभी सदस्यो का सम्मान है  । सचिव  श्याम सुंदर अग्रवाल ने इस सम्मान के लिए प्रान्त का आभार व्यक्त किया । बैठक मे माननीय तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने व हरक सिंह रावत को पुनः मन्त्री बनने पर बधाई दी गयी ।बैठक  मे अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल,  सचिव श्याम सुन्दर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  प्रदीप अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल,  राजेंद्र जखमोला,  टी आर पांथरी,  सुभाष नैथानी,  एम एम उपाध्याय,  सेवक राम मानुजा,  द्वारका प्रसाद अग्रवाल,  पी सी जोशी,  रमेश सिंघल,  विष्णु कुमार अग्रवाल, श्रीकृष्ण सिंघानिया , राजदीप माहेश्वरी  इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।

नुक्कड़ नाटकों के जरिए स्कूली छात्राओं का नशे के खिलाफ मुहिम


कोटद्वार नगर निगम के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा नशे की बुराइयों के खिलाफ नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मुहिम चलाई जा रही है छात्राओं की यह मुहिम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान मैं अपने शिक्षिकाओं  के निर्देशन में चलाया जा रहा है। 

शराब, ड्रग्स, सिगरेट जैसी नशे की वस्तुओं के द्वारा होने वाले नुकसान को बखूबी नाट्य रूपांतरण कर संदेश दिया। नाट्य रूपांतरण करने वाली छात्राएं बहुत सुंदर तरीके से नाट्य प्रस्तुतियां दे रही थी। जिसको  शहर में काफी समर्थन  मिला और सराहा भी गया। शहर के मुख्य चौराहों लाल बत्ती झंडा चौक तहसील चौक पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटकों से संदेश दिए गए। यही नहीं छात्राओं द्वारा पूरे शहर के मुख्य गली चौराहों पर भी रैली निकालकर नशे के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां और नारेबाजी कर नशे के खिलाफ मुहिम को चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें