मेनू
News

स्वास्थ्य महानिदेशक विनिता शाह ने स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधारने के दिये निर्देश

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 स्वास्थ्य महानिदेशक विनिता शाह ने स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधारने के दिये निर्देश

  सूचना विभाग पौड़ी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ0 विनीता शाह ने उप जिलाचिकित्सालय श्रीनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टीसेरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुघानी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में आयुष्मान कक्ष, गाइनी वार्ड, डेंगू वार्ड, पैथोलॉजी लैब, बाल रोग, प्रतिरक्षण कक्ष औंषधि भंडार सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया।
      स्वास्थ्य महानिदेशक ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा ओपीडी रजिस्टर में रोगियों की बीमारी व उन्हें दिए जा रहे उपचार को पंजिका में अंकित न करने पर नाराजगी जताते हुए समस्त चिकित्सकों को रोगी का केस व उपचार को पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने शौचालयों में साफ-सफाई सही नहीं पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित साफ-सफाई करने को कहा।
    निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय से बाहर निजी पैथोलॉजी लैब में रक्त जांच का चिकित्सालय में ही जांच करवाने को लेकर सख्त हिदायत दी है। उन्होंने विभाग द्वारा अनुबंधित चंदन लैब के साथ ही विभागीय लैब को रविवार को भी खुला रखने के निर्देश भी दिये।  
   स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा पीएचसी भट्टीसेरा में निरीक्षण करते हुए ओपीडी टेलीमेडिसिन रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों ने चिकित्सालय में पानी की व्यवस्था के साथ ही चिकित्सालय भवन के मरम्मत की बात कही। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को भवन की मरम्मत के साथ ही पेयजल व्यवस्था को दुरूरूथ करने के निर्देश दिये।
    उन्होंने पीएचसी बुघानी का निरीक्षण करते हुए चिकित्सालय में टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की जानकारी के साथ ही चिकित्सालय में बैठने, जरूरी व्यवस्थाओं सुधारे के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
  निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रमेश कुंवर, सीएमएस डा0 गोविंद पुजारी, डा0 अजीत जौहरी, डा0 लोकेश सलूजा सहित अन्य उपस्थित थे।

पौड़ी में किया शहरी आजीविका मेले का शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा शुभारंभ।

  पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग के चार जनपदों की 45 महिला स्वयं सहायकता समूहों ने स्टॉल लगाकार किया उत्पादों का प्रदर्शन।

   सूचना विभाग पौड़ी। प्रदेश सरकार के वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुर्नगठन एवं जनगणना मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रणम के दौरान नगर पालिका परिषद की बहुद्देश्य भवन का शिलान्यास, दीन दयाल अन्तोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वंय सहायता समूहों के एक दिवसीय मेले का शुभारम्भ व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

मंगलवार को शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने जनपद मुख्यालय पौड़ी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन बसअड्डे का निरीक्षण किया। उन्होने गढ़वाल मण्डल के चार जनपदों टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व पौड़ी के प्रतिभागी 45 स्वंय सहायता समूहों की स्टॉलों का निरीक्षण कर समूहों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जबकि 18 प्रधानमंत्री स्वनिधि के लाभार्थियों को प्रशस्ती पत्र व गिप्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण अवमुक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तीन बैकों एसबीआई, पीएनबी व बैंक ऑफ बड़ोदा के प्रबंधकों को भी प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।दीन दयाल अन्तोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वंय सहायता समूहों के एक दिवसीय मेले के शुभारम्भ अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित समूहों की महिलाओं व आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी व उत्तरकाशी के कुल 548 महिला स्वंय सहायता समूहों की 3800 महिलायें स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के साथ-रोजगार पा रही है। उन्होने कहा कि स्थानीय ऑर्गेनिक उत्पादों को बढावा देने के लिए हरिद्वार के बाद पौड़ी में इस प्रकार के शहरी आजीविका मेले का आयोजन किया गया है, जिसे अन्य जनपदों में भी जारी रखा जायेगा। उन्होने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि शहरों व कस्बों के स्ट्रीट वेण्डरों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि जैसी योजना मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होने कहा कि आजीविका मेले का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के साथ-साथ उनके विपणन की सुगम व्यवस्था व वैल्यू एडीशन कर अधिक मुनाफा कमाना है।

 पौड़ी क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं के लिए सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता व सक्रिय सहयोग के लिए शहरी विकास मंत्री को धन्यावाद ज्ञापित किया। जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी ने महिला स्वंय सहायता समूहों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों से स्वरोजगार को बढावा देना तरीफ के काबिल है।

 इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी सदर अबरार अहमद, श्रीनगर नूपुर वर्मा, ईओ नगर पालिका गौरव भसीन, भाजपा अध्यक्ष सुषमा रावत सहित शशि चंद रतूड़ी, गौरव मोहन, सुधीर जोशी सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  विद्युत संयोजन दिये जाने में बरती जा रही ढिलाई पर अधिशासी अभियंता विद्युत श्रीनगर, पौड़ी व कोटद्वार के वेतन रोकने के निर्देश
जल जीवन मिशन कार्यों को युद्वस्तर पर पूरा करें अधिकारी – जिलाधिकारी पौड़ी
 सप्ताह के भीतर जल जीवन मिशन कार्यों पर प्रगति नहीं होने पर जेई व एई स्तर पर होगी कार्यवाही

  सूचना विभाग पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक ली। विद्युत विभाग द्वारा पंपिंग स्टेशन पर पानी को पम्प करने के लिए विद्युत संयोजन दिये जाने में बरती जा रही ढिलाई पर अधिशासी अभियंता विद्युत श्रीनगर, पौड़ी व कोटद्वार के वेतन रोकने के निर्देश दिये। वहीं द्वारीखाल क्षेत्र में कम प्रगति पर संबंधित उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया।

     जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों की बैठक लेते हुए उपजिलाधिकारी पौड़ी को कल्जीखाल व पैडुल क्षेत्र में जल जीवन मिशन कार्यों में हो रहे विवादों का निस्तारण करते हुए दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। वहीं उन्होंने अन्य क्षेत्रों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में कार्यों को लेकर समस्या हो रही है उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे वहां समस्या का समाधान करते हुए कार्यों की आगे बढ़ाया जा सकेगा।

       जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2 करोड़ से अधिक वाली योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। जल संस्थान पौड़ी द्वारा निमार्ण कार्यों की भौतिक प्रगति के सापेक्ष वित्तीय प्रगति न्यून पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदारों के लंबित बीजकों का प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करने के निर्देश दिये हैं। जनपद  में 2778 योजनाओं में से 2209 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं।
    बैठक में अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम मो0 मीशम, जल संस्थान पीके सैनी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एस0के0 रॉय, अधिशासी अभियंता पेजयल कोटद्वार अभिषेक मिश्रा, पौड़ी वीरेंद्र भट्ट, श्रीनगर दीक्षा नौटियाल, पीमए स्वजल दीपक रावत, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें