मेनू
News

गढ़वाल मंडल में तीन साल से सेवा दे रहे सब इंस्पेक्टरों के तबादले

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

गढ़वाल मंडल में तीन साल से सेवा दे रहे सब इंस्पेक्टरों के तबादले

अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री मोदी का संवाद

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, जिलाधिकारी  सहित जनजाति समुदाय के लाभार्थियों ने में प्रतिभाग

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों से संवाद किया। जनपद में इस संवाद को सुनने के लिए कोटद्वार के निजी विद्यालय  में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, जिलाधिकारी सहित जनजाति समुदाय के लाभार्थियों ने  में प्रतिभाग किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने भारत के प्रधानमंत्री द्वारा अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए  केंद्र सरकार द्वारा जनजाति समुदाय के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में हैं। 

संवाद समाप्त होने के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित बोक्सा समुदाय के जनमानस को आश्वासन दिया कि वे आगामी 19 जनवरी को  सरकारी अमले के साथ बोक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में जाकर लोगो की समस्याओं की सुनवाई कर  निस्तारण करेंगी। उनके द्वारा  बोक्सा जनजाति समुदाय के 6 अटल आयुष्मान के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण, 8 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों गैस कनेक्शन वितरण, 5 लाभार्थियों को निशुल्क बीज वितरण, 105 लाभार्थियों को सब्जी बीज की मिनी किट, 5 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरण किया गया जबकि 3 नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। 

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के लोगो की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा गत 9 जनवरी से एसटी बाहुल्य क्षेत्र में कैम्प का आयोजन कर शिकायतों/समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनजाति समुदाय के लोगो को स्टॉल में माध्यम से योजनाओं की जानकारी व लाभान्वित किया गया।

एडीएम ईला गिरी, एसडीएम सोहन सिंह सैनी,  सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल सहित बीजेपी जिलाध्यक्ष विरेंद्र रावत, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, बोक्सा जनजाति समुदाय के 5 गांवों से आये लाभार्थी उपस्थित थे।

सभी पाठकों और उत्तराखंडियों को घुघुती, मकरैणी,उत्तरैणी, खिचड़ी और मकरसंक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां।

 सूर्य देव सभी के जीवन में खुशियों से प्रकाशमय करे।

संबंधित खबरें