मेनू
News

पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में दो दिनों में 24लोग संक्रमित मिलने से फैली सनसनी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में दो दिनों में मिले 24 कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

ग्राम चराकोट पट्टी बनगढस्यूं-01 तहसील पौड़ी, जिला गढ़वाल के अन्तर्गत कोविड-19 जांच के दौरान ग्राम चराकोट मंे दिनांक 28 मई, 2021 को 16 व्यक्ति एवं दिनांक 29 मई, 2021 को 08 व्यक्ति कुल 24 व्यक्तियों के कोरोना वायरस संक्रमित मिलने के  फलस्वरूप उपजिला मजिस्ट्रेट बाहरस्यूं पौड़ी द्वारा क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन (Micro Containment Zone)   घोषित करने के आदेश जारी किये गये है।
जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम मंे ग्राम चराकोट पट्टी बनगढस्यूं-01 तहसील पौड़ी, जिला गढ़वाल के अन्तर्गत कोविड-19 जांच के दौरान ग्राम चराकोट मंे दिनांक 28 मई, 2021 को 16 व्यक्ति एवं दिनांक 29 मई, 2021 को 08 व्यक्ति कुल 24 व्यक्तियों कोरोना वायरस संक्रमित होने के फलस्वरूप उपजिला मजिस्ट्रेट बाहरस्यूं पौड़ी श्री श्याम सिंह राणा द्वारा जनहित में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश एवं उत्तराखण्ड शासन की गाइडलाइन के अनुसार ग्राम चराकोट पट्टी बनगढस्यूं-01 का वह हिस्सा जिसके पूर्व में रौली, पश्चिम मंे ग्राम चराकोट के नाप खेत, उत्तर में चराकोट का जंगल, दक्षिण मंे ग्राम चराकोट के नाप खेत को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
उपजिला मजिस्ट्रेट श्री राणा ने आदेशित किया कि आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन जन-सामान्य के जीवन रक्षा हेतु अनिवार्य होगा तथा उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 व Uttarakhand Epidemic, COVID-19 Regulation 2020, Epidemic Disease act 1897 एवं भारतीय दण्ड संहिता तथा अन्य अधिनियमांे की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


यूकेडी का पुलिस कांस्टेबल ग्रेड पे को लेकर सीएम आवास कूच। आधा दर्जन गिरफ्तार। ठोका मुकदमा

पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे कटौती विरोध मे आवाज उठाने वालों को पुलिस ने ही गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के जवानों के ग्रेड पे कटौती के विरोध मे मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस ने उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन का हवाला देते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद महामारी एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर दिया। बाद मे कुछ घंटे देहरादून के आराघर चौकी मे बिठाने के बाद निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया।

आज सीएम आवास कूच मे केंद्रीय खेल प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, होटल यूनियन अध्यक्ष सुमन बडोनी, लोकायुक्त आदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सीमा रावत, नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल, अनदीप नेगी, युवा मोर्चा के संगठन सचिव दिनेश नेगी,आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि इंसाफ मिलने तक काला मास्क ही पहनेंगे, तथा हम अपने जवानों के इंसाफ की लड़ाई जारी रखेंगे।

यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि पुलिस के हेड कांस्टेबल के प्रमोशन मे 4600 ग्रेड पे से कम किसी भी हालत मे स्वीकार नही किया जाएगा।

यूकेडी नेता शांति भट्ट ने कहा कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे कटौती के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल लगातार पिछले तीन दिनों से आवाज उठाता रहा है, घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की मूर्ति के नीचे उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 3 दिनों से उपवास रख धरना दिया जा रहा था।

 यूकेडी खेल प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि यदि सरकार जल्दी ही पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे कटौती का  फैसला वापस नही लेती तो उत्तराखंड क्रांति दल कोरोना कर्फ्यू के बाद आंदोलन को तेज करेगा।
 यूकेडी नेताओं इस बात पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया कि सत्ता धारी नेताओं पर कोविड कर्फ्यू लागू नही है और सरकार जनता की आवाज कुचलने के लिए महामारी एक्ट का दुरुपयोग क रावत, होटल यूनियन अध्यक्ष सुमन बडोनी, लोकायुक्त आदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सीमा रावत, नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल, अनदीप नेगी, युवा मोर्चा के संगठन सचिव दिनेश नेगी,आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज यूकेडी खेल प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि यदि सरकार जल्दी ही पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे कटौती का फैसला वापस नही लेती तो उत्तराखंड क्रांति दल कोरोना कर्फ्यू के बाद आंदोलन को तेज करेगा। यूकेडी नेताओं इस बात पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया कि सत्ता धारी नेताओं पर कोविड कर्फ्यू लागू नही है और सरकार जनता की आवाज कुचलने के लिए महामारी एक्ट का दुरुपयोग कर रही है।

संबंधित खबरें