मेनू
News

मां – बाप से बिछडे बालक को मिलाया पुलिस ने।

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  पुलिस ने बिछड़े बालक को सकुशल किया परिजनो के सुपुर्द 

कोटद्वार।ए.एच.टी.यू टीम कोटद्वार को दुगड्डा चौकी क्षेत्र में एक बालक पलिस को आवारा घूमता मिला, पुलिस टीम द्वारा उक्त बालक को बिश्वाश में लेकर बातचीत की गई तो उसने अपना नाम अभिषेक पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश उम्र लगभग 10 वर्ष निवासी ग्राम- कुंभी, तहसील- गोला गोकरननाथ, थाना- मोहम्मदी, जिला- लखीमपुर खीरी (उ0प्र0) एवं हाल पता झोपड़ी ग्रासटन गंज रामलीला मैदान कोटद्वार बताया। तत्पश्चात ए.एच.टी.यू टीम बालक के द्वारा बताए गए पते पर पहुची जहा बालक का फोटो दिखा कर नाम पता तस्दीक किया गया। तस्दीक होने पता चला कि बालक की माता जी का पैर फेक्चर है जो अपना इलाज कराने मुरादाबाद गई है एवं पिताजी का पूर्व में ही स्वर्गवास हो गया है, के बारे में जानकारी मिली। मौके पर बालक के नाना श्री राम पुत्र सुरेंद्र निवासी उपरोक्त को बुलाकर बालक की पहचान बालक अभिषेक को सकुशल उसके नाना के सुपुर्द किया गया। इस नेक कार्य के लिये बालक के परिजनो एवं स्थानीय जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रसंशा की गई।

महिला लोक कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन

ने बांधा समां

कोटद्वार। उत्तराखंडी महिला लोक कलाकारों के सहयोग डायरेक्टर सरोज रावत व श्रीमती शीला थपलियाल के निर्देशन में रामलीला कमेटी कण्वनगर कोटद्वार द्वारा आयोजित महिला रामलीला पदमपुर सुखरौ स्थित विवाह मंडप  में आयोजित किया जा रहा रामलीला मंचन ने समां बांधा हुआ है।महिला रामलीला के सातवें दिन रामलीला के मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्या एकेश्वर ब्लाक की श्रीमती सीमा सजवाण द्वारा आयोजित रामलीला दीपप्रज्वलित कर शुभारभ किया गया।रामलीला में बाली सुग्रीव युद्व का मंचन व  बाली का वध के साथ ही हनुमान  का अशोक वाटिका में प्रवेश करना राम की अगूंठी सीता को देना, आज की रामलीला को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इस मौके पर शीला थपलियाल, सरोज बिष्ट, अजीता रावत, संजना बिष्ट, सावित्री रावत, सोनिका रावत, वंदना रावत, किरण बिष्ट, अनुराधा नेगी, लक्ष्मी मालासी श्रीमती सुधा रावत, लक्ष्मी पंथवाल, आशा रावत, सुनीता असवाल, अनिता कंडारी, धनेश्वरी रावत राजेश्वरी रावत,  शकुंतला बुडाकोटी, माया रावत, काजल कंडारी, आकांक्षा जदली, सोनिया नेगी, मंगला काला, मुन्नी कंडवाल, पूनम रावत, पण्डित दिनेश बौंठियाल आदि लोक कलाकारों के सहयोग से कार्य कर रहे है।

संबंधित खबरें