मेनू
News

वार विडोज एसोशिएशन द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 10000 रुपए की सहायता

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

वार विडोज एसोशिएशन द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 10000 रुपए की सहायता

 पौड़ी/लैंसडाउन । बुधवार कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, लैंसडौन ने बताया है कि वार विडोज एसोशिएशन, शहीद भवन नई दिल्ली ने अवगत किया गया है कि वार विडोज एसोशिएशन द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को रु० 10000 की सहायता धनराशि देय की जा रही है। जिन आश्रितों को यह धनराशि पहले नही मिली है तो वे सभी आवेदन एवं विस्तृत विवरण के लिए तुरन्त जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडौन से 01386-263149, 01386-262365 एवं 8439258647 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

खनन अधिकारियों व उपजिलाधिकारियों को खनन रोकने के सख्त निर्देश 

पौड़ी जिलाधिकारी के बाद हरक़त में प्रशासन, कोटद्वार में चला खनन पर हंटर 

  कोटद्वार/पौड़ी। पौड़ी जिले के कोटद्वार और सतपुली में अंधाधुंध अवैध खनन की मिडिया खबरों और शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पौड़ी ने खनन अधिकारी व उप-जिलाधिकारी कोटद्वार, श्रीनगर, सतपुली व यमकेश्वर में अवैध खनन पर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये। कहा कि जहां अवैध खनन की संभावनाएं हैं उन क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान कोई पकड़ में आता है तो सख्त कार्यवाही अमल में लाएं। 

बैठक में उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, खनन अधिकारी रवि नेगी, एसडीओ वन विभाग आईशा बिष्ट, एआरटीओ एन.के. ओझा, एसडीओ विद्युत गोविंद सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल नेगी, खाद्य अभिहित अधिकारी अजब सिंह सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे। 

 जिलाधिकारी पौड़ी के सख्त निर्देश के बाद कोटद्वार प्रशासन आया हरकत में और बुधवार को कोटद्वार की खोह नदी से अवैध उपखनिज ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को गाडीघाट से दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

संबंधित खबरें