उत्तराखंड के वन एवं ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत पर उनके पूर्व प्रेस सचिव ने लगाए पैसे ना देने के आरोप

कोटद्वार। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के वन एवं ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत पर उनके कोटद्वार के पूर्व प्रेस सचिव द्वारा उनके कार्यों का हिसाब न करने और पैसे ना देने के आरोप लगाए गए हैं। वही उनकी बहू की संस्था महिला उत्थान सेवा समिति पर भी उनके पैसे ना देने के आरोप लगाए गए हैं । पूर्व प्रेस सचिव सुधीर बहुगुणा ने लोक संवाद टुडे को दिए अपने एक बयान में बताया कि डॉ हरक सिंह रावत और उनकी बहु ने उनके साथ पैसे के लेनदेन करने में आनाकानी की है जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट में फंस गया है। इसी को लेकर मंगलवार को सुधीर बहुगुणा द्वारा पहले बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया उसके बाद महिला उत्थान सेवा समिति के कार्यालय में धरना दिया गया और अंत में वन एवं ऊर्जा मंत्री के कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर पत्रकारों को अपनी पीड़ा बताई।