मेनू
News

जनरल ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल सरकार पर भारी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े संगठनों के कर्मचारी अपनी मांग को लेकर लगातार 10 दिनों से डटे हुए हैं । कर्मचारियों की मांग है कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती वह हड़ताल पर डटे रहेंगे । चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों न त्यागना पड़े ।पूरे राज्य में कर्मचारीयों की हड़ताल से कार्यालयों में सन्नाटा छाया हुआ है, वही जो जनरल ओबीसी कर्मचारी काम करते पाए जा रहे हैं आंदोलनरत कर्मचारी उनका मुंह काला करने से तक नहीं चूक रहे । जिसके चलते कर्मचारियों में काफी गलफत बनी हुई है । जनरल ओबीसी कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब सरकार जनरल ओबीसी आरक्षण को लेकर कोर्ट में गई अब कोर्ट ने उनके पक्ष में निर्णय दिया तो अब राज्य सरकार को कोर्ट का आदेश मानने में क्यों लेट हो रही है। वही कल हाईकोर्ट ने भी जनरल ओबीसी कर्मचारियों की विरोध संबंधी याचिका कोर्ट में खारिज कर दी, जिससे कर्मचारियों का उत्साह वर्धन हुआ है । हड़ताल का असर अब जरूरी सेवाओं पर भी पड़ने लगा है, कर्मचारियों का मानना है अब उनके साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अधिकारी वर्ग तक का समर्थन मिलने लगा है। इसी को लेकर अब कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों को भी अपने समर्थन में लेना शुरू कर दिया है। कोटद्वार में भी कर्मचारी नेता सरकार की हठधर्मिता को लेकर काफी नाराजगी जताते दिखाई दिए, जिसको लेकर कर्मचारी काफी आक्रोशित नजर आते हैं। कोटद्वार में हड़ताली कर्मचारियों ने राज्य के काबीना मंत्री वन एवं पर्यावरण हरक सिंह रावत का घेराव भी किया और अपने समर्थन में सहयोग देने पर जोर दिया।


संबंधित खबरें