प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षक व खेल प्रेमी शिक्षकों के अंशदान पर निर्भर स्कूली खेल प्रतियोगिताएं
जनपदीय शरदकालीन माध्यमिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों ने दिखाया दमखम
कोटद्वार। कोटद्वार राजकीय स्टेडियम में चल रही शरदकालीन जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता विकास खंड दुगड्डा के प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षकों और खेल प्रेमी शिक्षकों के निजी अंशदान व योगदान से आयोजित होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। उत्तराखंड में कुछ महिनों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है ऐसे में बुनियादी स्तर/स्कूली स्तर पर खेलों को लेकर जो सरकार की तैयारियां चल रही हैं उससे तो लगता है उत्तराखंड में भले ही रिबन काटने वाले नेता तो तैयार हो रहे हैं परन्तु खिलाड़ीयों का भविष्य तो निश्चित तौर अंधकारमय है।
खेल आयोजन समिति, व्यायाम शिक्षकों और खेल प्रतियोगिताओं में सहयोग करने वाले शिक्षकों के अनुसार विद्यालयी स्तर पर खेलों के फंड न होने के कारण व्यायाम शिक्षक, विद्यालयों के प्रधानाचार्य व विद्यार्थी हित व खेल प्रेमी शिक्षकों के आर्थिक सहयोग से विद्यार्थी खिलाड़ीयों का मनोबल ऊंचा रखने व भविष्य के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ी बनाने के लिए खेलो का आयोजन किया जाता है।
उत्तराखंड राज्य में जहां दिन-प्रतिदिन विधायकों माननीयों के वेतन भत्तों में अंधाधुंध वृद्धि कर्ज लेकर की जा रही है हालात यहां तक हो गए हैं कि उत्तराखंड राज्य पूरे देश में माननीयों और विधायकों पर खर्च करने वाला राज्य बन गया है वहीं भविष्य के खिलाड़ीयों और आयोजन पर स्कूली स्तर सरकार का खजाना खाली है तथा रिबन काटने और फोटो शेशन में लिप्त अधिकारी माननीय भी भविष्य के खिलाड़ीयों के कुछ करते नजर नहीं आते, यहां तक कि विद्यालयों में खेल आयोजन व खेलों के उद्धार के सरकारी नितियों तक की जानकारी तक नहीं। यही नहीं सरकार द्वारा आजतक खेल मंत्रालय और शिक्षा विभाग के खेल नीति और खेल संगठनों के साथ कोई खेलों के विकास समबंध में कोई पहल तक नहीं की। गौरतलब है कि विद्यालय ही खेल तैयारी की बुनियाद हैं।
मंगलवार को शरदकालीन खेल प्रतियोगिताएं
कोटद्वार। मंगलवार को पौड़ी जिले के 15 विकास खंडों की माध्यमिक विद्यालयों की टीमों ने 74वीं जनपदीय शरद कालीन क्रीडा प्रतियोगिता 2024 के चौथे दिन की विभिन्न टीम प्रतियोगिताओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने अपने विकास खंडों के विद्यालयों को सम्मान दिलाया।
मंगलवार को खेले गए खेल प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:- बालीबाल अंडर 17 बालक वर्ग में रिखणीखाल ने नैनीडाडा को 21-16, 21-15, 21-19 से हराया।बास्केटबाल अंडर 14 बालिका एकेशवर प्रथम, खिर्स द्वितीय अंडर 17 बालिका खिर्स प्रथम, एकेशवर द्वितीय अंडर 19 बालक -खिर्स प्रथम, दुगड्डा द्वितीय बैडमिटन अंडर 19 बालिका – खुशी प्रथम पौडी, दिपांशी पौड़ी द्वितीय अंडर 14 बालिका – खुशी प्रथम रिखणीखाल, आनिया एकेशवर द्वितीय हैण्डबाल – अंडर 19 बालक वर्ग- प्रथम दुगङ्डा द्वितीय जयहरीखाल, तृतीय पौडी
अंडर 19 बालिका वर्ग – प्रथम पौडी द्वितीय पोखड़ा फुटबॉल अंडर 17 बालक वर्ग – प्रथम दुगड्डा द्वितीय पोखड़ा, तृतीय थालीसैण
अंडर 17 बालिका वर्ग – प्रथम दुगड्डा, द्वितीय कल्जीखाल, तृतीय पौड़ी
फुटबाल अंडर 19 बालक वर्ग
दुगड्डा ने खिर्स को 5-0 से हराया
अंडर 17 बालक वर्ग कोट ब्लाक ने खिर्स को 4-0 से हराया अंडर 17 बालिका वर्ग कोट ब्लाक ने पौड़ी ब्लाक की 2-1 से हराया।अंडर 14 बालक वर्ग दुगड्डा ने कोट ब्लाक को 4-0 से हराया।
अंडर 19 बालिका फाईनल 1. पौडी ने दुगड्डा को 6-0 से हराया
आज मैच सम्पन्न कराने में मनीष, प्रदीप ब्रजमोहन भण्डारी, शेखर रावत, सूरज रमोला, महिपाल सिंह प्रमोद रावत, शेखर रावत मुकेश कुमार जिला सह समन्वयक धीरेन्द्र सिंह रावत, योगेन्द्र परखाल, अनिता बिष्ट, सतीश कंडारी सत्येंद्र रावत बृजमोहन सिंह भंडारी राकेश भट्ट परीक्षित रावत संदीप सिंह भारत सिंह दीपक नेगी हरीश कंडवाल वीरेंद्र रावत आदि का विशेष सहयोग रहा।

