रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
गजब है एक तरफ पूरा देश और उत्तराखंड भी कोरोना वायरस के कारण त्रस्त है। वहीं उत्तराखंड के कुछ मंत्री और विधायक ऐसे भी हैं जो मुख्यमंत्री की अपील के बाद भी ₹1500000 या उससे अधिक की विधायक निधि मुख्यमंत्री सहायता कोष में डालने से कतरा रहे हैं। इसी बात से पता चलता है कि उत्तराखंड के यह मंत्री और विधायक राज्य की जनता के प्रति कितनी संवेदनशील हैं। जब संकट की घड़ी में ही यह जनता के साथ नहीं खड़े तो कैसे इनसे राज्य के हित की बात की उम्मीद की जा सकती है। खबर चलाए जाने के बाद इन बेशर्म मंत्री और विधायक की आंख खुली और कार्यवाही शुरू कर 15 लाख की विधायक निधि डालने का काम शुरू करवाया खबर लिखे जाने तक विधायक निधि मुख्यमंत्री सहायता कोष में नहीं पहुंची थी।
२. एक बड़ी खबर आ रही है कॉर्पोरेट घराने भी अब कोरोनावायरस को लेकर सतर्क नजर आने लगे हैं। इसी के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप में देश में कोरोना पीड़ित लोगों को सभी सुविधाओं से युक्त एक हॉस्पिटल समर्पित क्या है जिसमें पीड़ितों का इलाज मुफ्त होगा साथ ही रिलायंस के मालिक अनिल अंबानी ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री कोष में 5 करोड़ की मदद दी है। इसी के साथ जियो इंडस्ट्रीज ने भी लोग घर से बाहर ना निकले इसके लिए 51 दिन का ₹251 का एक डांटा पेश किया है जिसमें 2gb डाटा प्रतिदिन मिलेगा जिससे कि लोग घर पर रहकर ही अपने सगे संबंधियों मित्रों से बातचीत कर सकें।
३. कोरोना वायरस की भयावहता को समझें विश्व में 29 फरवरी से अब तक विकसित देशों सहित विकासशील देशों में मरने वालों की संख्या 10,000 को पार कर गई है आंकड़ों के अनुसार इटली में 27 फरवरी को जहां 1128 मरीज संक्रमित थे 29 फरवरी को उनमें से 29 लोगों की मौत हो गई थी आज तक इटली में 63937 लोग संक्रमित पाए गए जबकि मरने वालों की संख्या 7000 क्रॉस कर गई है। वहीं अमेरिका की बात करें तो 29 फरवरी को संक्रमित लोगों की संख्या 68 थी 29 फरवरी को 9 लोगों की मौत हो चुकी थी, आज तक 43374 लोग संक्रमित पाए गए तथा मरने वालों का आंकड़ा 100 को क्रॉस कर गया। स्पेन की बात करें तो 29 फरवरी को संक्रमित लोगों की संख्या 58 थी तथा किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी, वहीं आज की तारीख में 35136 लोग संक्रमित हैं तथा 2000 311 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 29 फरवरी को संक्रमित लोगों की संख्या 140 थी तो मरने वाले 3 लोग थे आज की तारीख में संक्रमित लोगों की संख्या 20000 तक पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 860 तक पहुंच गई। वहीं भारत में 29 फरवरी तक कोई संक्रमित नहीं था कोई मौत हुई थी, परंतु आज की तारीख में संक्रमित लोगों की संख्या साडे पांच सौ तक पहुंचने वाली है और मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। इसलिए बार-बार प्रधानमंत्री स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों के से लोगों को आगाह किया जा रहा है, कि जब तक कोरोना वायरस का कोई वैक्सीन तैयार नहीं होता या इलाज का टीका तैयार नहीं होता तब तक लोग प्रिकॉशन अपनाएं, और घर पर ही रहे घर पर ही रहकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं उन्हें अपनाएं और सोशल डिस्टेंस का उपयोग करते हुए अपने को संक्रमित होने से रोकें।
४. एक बड़ी खबर आ रही है मध्यप्रदेश में शिवराज चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार और बैठक कर राज्य के समीक्षा पर राज्य हित में निर्णय लेने के लिए बैठक की जाएगी।