मेनू
News

कोटद्वार और त्रिपालीसैण में पुलिस ने पकडे 180 अवैध शराब के पव्वे

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

त्रिपालीसैण में 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

  थानाध्यक्ष पैठाणी  तिरपालीसैण थलीसैंण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत  रूटीन चैकिंग के दौरान बुधवार को  खेम सिंह पुत्र अकाल सिंह को तिरपालीसैण के पास चंगीन बैंड के पास से वाहन संख्या UK15B 7932 अल्टो कार में 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ  गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई। 

पंजीकृत अभियोगः-

• मु0अ0सं0- 03/2022 धारा 60 /72आबकारी अधि0

अभियुक्त का नाम पताः-

• खेम सिंह पुत्र अकाल सिंह निवासी ग्राम रिस्टी थाना- पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-55 वर्ष)।

बरामद मालः-

• 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मय वाहन संख्या UK15B 7932 अल्टो कार ।

पुलिस टीमः-

• उ0नि0  ओमप्रकाश 

• कान्स.  मनोज कुमार 

120 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

प्रभारी सीआईयू मौ0 अकरम के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा  चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत  बुधवार को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त बैनीराम को बालासौड़ तिराहे के पास से 120 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पंजीकृत अभियोगः-

• मु0अ0सं0- 48/2022, धारा- 60आबकारी अधिनियम।

अभियुक्त का नाम पताः-

 बैनीराम पुत्र चुन्नी लाल, निवासी प्रजापति नगर गाड़ीघाट, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।


पुलिस टीमः-                       

• मुख्य आरक्षी  सुशील कुमार ,आरक्षी  अमरजीत,आरक्षी अमित रावत आरक्षी हरीश


मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित

 विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर आज प्रेक्षागृह पौड़ी तथा प्रेक्षागृह घुड़दौड़ी में  मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। द्वितीय प्रशिक्षण में कुल कार्मिक 1424 शामिल थे। प्रेक्षागृह पौड़ी में 644 में से 641 तथा पेक्षागृह घुड़दौड़ी में 780 में से 771 कार्मिक उपस्थित थे। आयोजित प्रशिक्षण में प्रेक्षागृह पौड़ी 03 व प्रेक्षागृह घुड़दौड़ी में 09 कार्मिक अनुपस्थित रहे। आयोजित प्रशिक्षण में कुल 12 कार्मिक अनुपस्थित रहे।

    कार्मिक विधानसभा निर्वाचन-2022 सहायक नोडल अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित 12 कार्मिकों  को कारण बताओं नोटिस जारी किया। उन्होेंने अनुपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया कि 04 फरवरी 2022 को होने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। कहा कि अनुपस्थित कार्मिक प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होंगे तो उनके खिलाफ 1951 के प्रावधानों अनुसार थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में कार्मिकों को ईवीएम मशीन, लेखन सामाग्री सहित विभिन्न जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारी/अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है वह आवश्यक रूप से प्रशिक्षण स्थल पर उपलब्ध मेडिकल टीम द्वारा कोविड वैक्सीन का तीसरा डोज लगवाना सुनिश्चित करें।


संबंधित खबरें