कोटद्वार नगर निगम पार्षद अवैध शराब के खिलाफ लामबंद
बीट कांस्टेबलों को बताया जिम्मेदार
एएसपी के माध्यम से पुलिस के उच्चाधिकारियों, उपजिलाधिकारी और जिला आबकारी से शिकायत
कोटद्वार। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार से देवभूमि लगातार शर्मशार होती जा रही है। नशे के चलते आम आदमी से लेकर अब जनप्रतिनिधी भी खासा परेशान होने लगा है। जनप्रतिनिधियों पर आम जनता का दबाव नशे पर लगाम लगाने के लिए बढ़ता जा रहा है।
आम जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए कोटद्वार के नगर निगम पार्षदों ने अब एकजुटता दिखाते हुए कोटद्वार से अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को वार्ड नं 11 के पार्षद विपिन डोबरियाल के नेतृत्व में कोटद्वार नगरनिगम की टीम ने एएसपी मनीषा जोशी से लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए आम पड़ाव, काशीरामपुर तल्ला-मल्ला, विकास नगर,गाड़ी घाट, प्रजापति मौहल्ला,गिन्नी सोत,सिम्बृचौड, रतनपुर,स्नेह,कुम्भीचौड, लालपुर, नजीबाबाद रोड, नगरपालिका काम्प्लेक्स, नजीबाबाद रोड कोटद्वार में अवैध शराब की धड़ल्ले से होने का आरोप लगाते हुए इसके लिए बीट कांस्टेबलों को जिम्मेदार ठहराते हुए कोटद्वार का माहौल बिगाड़ने की शिकायत करते हुए एएसपी से जिम्मेदार कांस्टेबलों पर पुलिस की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज कराने वाले पार्षदों में वार्ड नं 2 के पार्षद अनिल रावत, वार्ड नं 5 के नईम, वार्ड 6 के सूरज कांति, वार्ड 23 से सोनिया नेगी, वार्ड 31 सौरभ नौटियाल, वार्ड 37 सुखपाल शाह, वार्ड 26 बलभद्रपुर पुर, अनिल नेगी सहित वार्ड 34 और 38 के पार्षद शामिल रहे।
भारत विकास परिषद् उत्तराखंड पश्चिम प्रान्त द्वारा शिक्षकों को शिक्षक रत्न सम्मान से किया सम्मानित
कोटद्वार।भारत विकास परिषद् उत्तराखंड पश्चिम प्रान्त द्वारा शिक्षक दिवस पर रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र दत्त अन्थवाल को शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित करने पर भारत विकास परिषद् कोटद्वार शाखा द्वारा खुशी जाहिर की गयी तथा प्रान्त का आभार व्यक्त किया । प्रान्तीय उपाध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल ने बताया कि लोकेन्द्र दत्त अन्थवाल जी को हरिद्वार मे सम्पन्न हुए भारत विकास परिषद् उत्तराखंड पश्चिम प्रान्त के अधिष्ठापन समारोह मे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया । उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि अन्थवाल जी एक आर्दश शिक्षक व प्रधानाचार्य है । उनका सम्मान भारत विकास परिषद् कोटद्वार लिए गौरव की बात है । कार्यक्रम मे रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा,राष्ट्रीय मन्त्री अनुराग दुबलेश, प्रान्तीय अध्यक्ष बृजप्रकाश गुप्ता, प्रान्तीय महामंत्री जोगेंद्र कुमार मोंगा का सानिध्य प्राप्त हुआ।अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी, सचिव विजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष नैथानी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल, प्रान्तीय सह महिला संयोजिका मीनाक्षी शर्मा, महिला संयोजिका सुनीता ऐरन उक्त समारोह मे शामिल हुए ।
