मेनू
News

लायंस क्लब डिग्निटी कोटद्वार द्वारा राईका कालेज में रक्तदान शिविर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 लायंस क्लब डिग्निटी कोटद्वार  व पुलकित मैमोरियल हॉस्पिटल बिजनौर के संयुक्त तत्वाधान में रक्त दान शिविर का अयोजन 

कोटद्वार।  रविवार को राजकीय इण्टर कालेज कोटद्वार के प्रांगण में लायंस क्लब डिग्निटी  कोटद्वार एवम् पुलकित मैमोरियल हॉस्पिटल बिजनौर के संयुक्त तत्वाधान में रक्त दान शिविर का अयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उदघाटन राजकीय इण्टर कालेज कोटद्वार के प्रधानाचार्य मुकेश रावत और क्लब अध्यक्ष ला रोहित बत्ता द्वारा संयुक्त रूप में किया गया। क्लब अध्यक्ष ला रोहित बत्ता ने कहा कि एक यूनिट रक्त चार व्यक्तियों को जीवन दान देता है और हमे रक्तदान समय समय पर करना चाहिए। रक्तदान शिविर में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।  49 रक्तवीरो द्वारा रक्तदान कर लगभग 200 जरूरत मंद रक्त की कमी के कारण मृत्यु से संघर्ष कर रहे मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था में योगदान दिया। सभी रक्तवीरों को पुलकित मैमोरियल हॉस्पिटल और लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।क्लब की ओर से ला राजीव मैनी, प्रोजेक्ट संयोजक ला हितेश गोयल, सचिव ला प्रशांत रस्तोगी, अध्यक्ष ला रोहित बत्ता, कोषाध्यक्ष ला आशीष अग्रवाल, ला मनीष लूथरा, ला हुकम सिंह नेगी, ला मनु गर्ग, ला मुकेश चेतानी, ला डा आशीष अग्रवाल, ला प्रतीक अग्रवाल, ला अवधेश चमोली द्वारा रक्त दान किया गया। पुलकित मैमोरियल हॉस्पिटल बिजनौर की ओर से डा मोहित, मंगू सिंह, महेश, वन्दना, आरती, मैनेजर विपिन शर्मा और क्लब की ओर से ला डा एस के खट्टर, ला राजेश फूल, ला राजेश बत्रा, ला अमित जैन, ला बृजेश, ला अरविन्द बंसल, ला डा राज विज आदि मौजूद रहे। 

   दुगड्डा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 4 सितम्बर को 

रोजगार मेले में आई0टी0आई0 पॉलीटेक्निक डिप्लोमा होल्डरों को प्राथमिकता 


      क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लेंसडॉन ममता चौहान नेगी ने बताया कि आगामी 04 सितम्बर, 2023 को प्रशिक्षण एवं औद्योगिक संस्थान, दुगड्डा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में आई0टी0आई0 पॉलीटेक्निक डिप्लोमा होल्डरों हेतु अवसर उपलब्ध रहेगें, जिसमें मुख्यतः बजाज ऑटो लिमिटेड, टाटा मोटर्स लि० द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।
 उन्होंने बताया कि रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग करने के लिए शैक्षिक योग्यता, सेवायोजन पंजीयन कार्ड, मूल निवास/स्थाई निवास, आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ एक पासपोर्ट साइज कलर फोटो लाना अनिवार्य है। कहा कि अभ्यर्थी रोजगार मेले के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 8410015095, 9411147091 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

संबंधित खबरें