कांग्रेस ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर सवाल
समिट के नाम पर दिखावा बंद करे सरकार: माहरा
देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए तंज कसते हुए कहा कि सरकार समिट से अधिक प्रचार प्रसार के कार्य में लगी हुई है। पूर्व में त्रिवेंद्र सरकार के समय आयोजित किए गए इन्वेस्टर समिट से प्रदेश को क्या लाभ हुआ इसे जानने का अधिकार भी जनता को है।
कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने 8 दिसंबर से आरंभ हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समेत को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर समेत के जरिए सरकार निवेशकों को लुभाने का प्रयास कर रही है जबकि पूर्व में भी यह कार्य त्रिवेंद्र रावत सरकार के समय वर्ष 2018 में किया गया था। उस समय राज्य में कितने का निवेश हुआ और इससे प्रदेश की जनता को क्या लाभ मिला यह भी सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि नारायण तिवारी के शासनकाल में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये। तिवारी के प्रयासों के फल स्वरुप ही प्रदेश में 2000 उद्योग धंधे स्थापित हुए। जिनमें हजारों लोगों को रोजगार मिला, जबकि इसे लेकर उतना प्रचार प्रसार नहीं किया गया जितना कि आज दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षाओं को पूरा करने में भाजपा सरकार पूर्णत: विफल रही है और इन्वेस्टर समेत के नाम पर छोटे व्यापारियों रेहड़ी, पटरी विक्रेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिस पर त्वरित लगाम लगाई जानी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी, अमरजीत सिंह, शीशपाल बिष्ट,नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।