मेनू
News

निजी अस्पताल में आपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार के प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत परिजनों ने काटा हंगामा,

 सरकारी डॉक्टर का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

कोटद्वार।बुधवार रात को देवी रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उस वक्त परिजनों ने हंगामा काट दिया जब एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। हंगामे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया, इसके बाद मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार बेस चिकित्सालय लाया गया जहां गुरुवार को शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।बुधवार रात को करीब 9 बजे देवी रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में  कोटद्वार निवासी 72 वर्षीय धनमति देवी पत्नी स्वर्गीय भोला दत्त ग्वाडी का पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन चल रहा था इस दौरान धनमति देवी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने ऑपरेशन कर रहे चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा काट दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया। मृतक के पुत्र संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय भोला दत्त ने पुलिस को दी तहरीर मैं आरोप लगाया कि उसकी मां की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पित्त की थैली में 5 एमएम की पथरी होना बताया गया था जिसके लिए वह देवी मंदिर स्थित कामाख्या मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग हॉस्पिटल में ले गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसको ऑपरेशन करने की सलाह दी गई। हॉस्पिटल के मालिक ने उन्हें बताया कि उनकी मां का ऑपरेशन 100% से भी अधिक सफल होगा इस बात पर मृतक के बेटे ने बीती बुधवार को सुबह अपनी मां को उपरोक्त हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जहां वह शायद लगभग 6:00 बजे उसकी मां को ऑपरेशन थिएटर में ले गए इसके कुछ देर बाद ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने उन्हें बताया कि आप के मरीज की ऑपरेशन के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले उसकी मां का ब्लड प्रेशर व शुगर एकदम नॉर्मल था तथा उन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी मां की मौत हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि सिंबलचौड तो निवासी 72 वर्षीय धनपति देवी पत्नी भोला दत्त ग्वाडी की थैली में पथरी थी जिनका उपचार डॉक्टर सी के जखमोला रिटायर मेजर जनरल द्वारा किया जा रहा था। उनकी यह नियमित मरीज थी। बुधवार देर साय  डॉक्टर सीके जखमोला द्वारा ऑपरेशन किया जा रहा था। ऑपरेशन के लिए देवी रोड स्थित कामाख्या हॉस्पिटल की ओटी का इस्तेमाल किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप नेगी ने डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि ऑपरेशन के दौरान महिला हृदयाघात से मौत हो गई । उन्होंने बताया कि महिला के शव के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि कामाख्या नर्सिंग होम क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत  पंजीकृत है।

हाथी सुरक्षा दीवार पर उठे सवाल,घटिया निर्माण सामग्री से हो रहा निर्माण,मानक ताक पर

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के गुलरझाला बीट में बन रही हाथी सुरक्षा दीवार बनने से पहले ही सवालों की घेरे में आ गयी। हाथी सुरक्षा दीवार के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के गुलरझाला बीट में वार्ड नंबर 33 के उदयरामपुर नयाबाद क्षेत्र में पिछले लंबे समय से जंगली जानवरों का आतंक बना रहा,  स्थानीय निवासियों की मांग पर वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के निर्देशो पर वन विभाग के द्वारा हाथी सुरक्षा दीवार का कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन वन विभाग के ठेकेदार के द्वारा हाथी सुरक्षा दीवार का निर्माण घटिया निर्माण सामग्री से करवाया जा रहा है, अगर यही हाल रहा तो आने वाली बरसात में यह दीवार बारिश की भेंट चढ़ जाएगी।मजेदार की बात तो यह है कि इस हाथी सुरक्षा दीवार के निर्माण के दौरान कोई भी तकनीकी कर्मचारी और अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं है जिस कारण ठेकेदार अपनी मनमानी के तहत निर्माण कार्य करवा रहा है।

वार्ड नंबर 34 के पार्षद विवेक शाह ने बताया कि मेरे द्वारा इस संबंध में ठेकेदार को बताया गया कि वह हाथी सुरक्षा दीवार निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जायेगा।

 पटवारी के कोरोना पॉज़ीटिव आने के बाद कोटद्वार तहसील सैनेटाइज के लिए बंद

 कोटद्वार । कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है अब इसकी चपेट में सरकारी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में आने लगे हैं वर्तमान में कोरोना युवा वर्ग में अधिक प्रभाव दिखा रहा है । कोरोना जांच के बाद कोटद्वार तहसील में कार्यरत लेखपाल के पॉजिटिव पाये जाने पर तहसील चौबीस घंटे के लिए बंद कर दी गई। गुरुवार को तहसील में काम-काज के लिए आये लोगों को बंदी होने के कारण वापस लौटना पड़ा।कई फऱियादी गेट के बाहर इधऱ उधऱ चक्कर लगाते रहे लेकिन खुलने की संभावना न देख वापस घऱ लौट गये। तहसील कर्मियों में भी हड़कंप मचा रहा। पॉजिटिव मिलने के बाद गुरुवार को तहसील भवन और कमरो को सेनेटाइज भी कराया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलवीर कोठियाल द्वारा बताया गया कि कोटद्वार तहसील में कार्यरत एक लेखपाल बुधवार को कोरोना संक्रमित पाया गया है जिस कारण सैनिटाइजर करवाने हेतु तहसील को फिलहाल 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है बाकी निर्णय उप जिलाधिकारी द्वारा लिया जाएगा ।

 कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में कोराना का बम फूटा,  पिछले चौबीस घंटो में हुए 112 लोग कोरोना संक्रमित

 कोटद्वार । कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है ।नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र भी अब इससे अछूता नहीं है नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में भी लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है । पिछले 24 घंटे में पौड़ी जिले में 207 नये मामले सामने आये है। जिसमें सर्वाधिक 112 मामले नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के है। इसके अलावा द्वारीखाल ब्लॉक में 3, दुगड्डा ब्लॉक में 3, जयहरीखाल ब्लॉक में 18, कल्जीखाल ब्लॉक में 1, खिूर्स ब्लॉक में 9, पौड़ी में 17, थलीसैंण में 2, यमकेश्वर में 16, रिखणीखाल में 1, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रूद्रप्रयाग, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद के 25 लोग शामिल है। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 14 दिनों में 1321 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। पिछले चौबीस घंटे में जनपद में 207 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पौड़ी गढ़वाल में अब तक 6512 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार मानपुर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, जौनुपर निवासी 37 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, लालढांग निवसी 41 वर्षीय पुरूष, निंबूचौड़ निवासी 49 वर्षीय पुरूष, 39 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, मानुपर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, सुखरौ निवासी 42 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, इंद्रानगर निवासी 69 वर्षीय वृद्धा, धनीषफार्म निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, जौनपुर निवासी 34 वर्षीय पुरूष, 64 वर्षीय वृद्धा, 30 वर्षीय महिला, 78 वर्षीय वृद्ध, 26 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, हल्दूखाता निवासी 58 वर्षीय महिला, कालाबड़ निवासी 13 वर्षीय बालिका, 48 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालक, 72 वर्षीय वृद्ध, 42 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय युवक, 59 वर्षीय पुरूष, बलभद्रपुर निवासी 34 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बच्चा, 37 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बच्चा, सीताबपुर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, पदमपुर निवासी 24 वर्षीय युवती, 47 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय पुरूष, किशनपुर निवासी 52 वर्षीय महिला, कलालघाटी निवासी 58 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवती, झंडाचौक निवासी 39 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय वृद्धा, 29 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय युवती, सौड़ दुगड्डा ब्लॉक 20 वर्षीय युवती, रॉबर्ट कॉलोनी कोटद्वार निवासी 46 वर्षीय पुरूष, कुंभीचौड़ निवासी 29 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवक, लालपानी निवासी 25 वर्षीय युवती, 2 साल की बच्ची, नजीबाबाद रोड निवासी 22 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, झंडीचौड़ निवासी 25 वर्षीय युवती, बालासौंड निवासी 18 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय पुरूष, 39 वर्षीय पुरूष, जानकीनगर निवासी 32 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय पुरूष, रतनपुर निवासी 49 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, बीईएल कॉलोनी कोटद्वार 22 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, शिवपुर निवासी 27 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, शिबूनगर कोटद्वार निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, 72 वर्षीय वृद्ध, 48 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, 17 वर्षीय बालिका, 37 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाये गये है ।

कोटद्वार तहसील में पसरा सन्नाटा

संबंधित खबरें