रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा वैकल्पिक ह्यमपाइप पुल का किया निरीक्षण
विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड द्वारा कोटद्वार में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा
मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा कोटद्वार में अपने आवास पर पौड़ी जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ कोटद्वार हो रहे बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से मालन नदी पर ह्यूम पाइप की मदद से बन रहे बन रहे पुल के प्रगति कार्य की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि मालन नदी पर 24 से अधिक ह्यूम पाइप अभी तक डाल दिए गए हैं निर्माण कार्य दिन-रात युद्ध स्तर पर चल रहा है उन्होंने जल्द ही कार्य को पूर्ण करने की बात कही।
विधानसभा अध्यक्ष ने वैकल्पिक मार्ग मवाकोट- कण्वाश्रम पर विभागो द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी।साथ ही जंगल के बीच पड़ने वाले मार्गो पर जल्द से जल्द सोलर लाइट लगाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनजीत सिंह, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता डीपी सिंह,मुख्य अभियंता राजेश चंद्र शर्मा, पीएमजेएसवाई अधिशासी अभियंता एसके ममगाई, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, वन उप प्रभारी पूजा पयाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय जॉन उपस्थित थे।
गढ़वाल मण्डल आयुक्त नागदेव रेंज में किया पौधारोपण
हरेला कार्यक्रम के तहत आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे व मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार सहित वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बुआखाल स्थित नागदेव रेंज में पौध रोपण किया। गढ़वाल आयुक्त ने बांज व मुख्य वन संरक्षक ने बुरांश के पौध का रोपण किया।
आयुक्त गढ़वाल ने वन विभाग के अधिकारियों को कहा कि बरसात के मौसम में जनपद क्षेत्र अंतर्गत जो भी पौध लगाई जाती है, उसकी कम से कम पांच साल तक अनिवार्य रूप से देखभाल करें ताकि पौधरोपण के कार्यक्रम का उद्देश्य सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए भावी पीड़ियों को ऑक्सीजन, पानी एवं अन्य किसी प्रकार की दिक्कते न हो, यह सोचकर आज वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाना अति आवश्यक है। कहा कि हर व्यक्ति अपने घरों में एक-एक पौध जरूर लगाएं, जिससे हवा व पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पौध लगाना चाहिए व आने वाली पीढ़ी को भी वनों से होने वाले फायदों की जानकारी दे, जिससे वह भी पेड़ लगाकर पर्यावरण बचा सकेंगे। उन्होंने मंडल स्तर के समस्त जनमानस से जल संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया ताकि आने वाले भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुनहरा कल दे सके।
पौधरोपण में वन संरक्षक गढ़वाल पंकज कुमार, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ सिविल एवं सोयम केएन भारती, एसडीओ लक्की शाह, रेंजर ललित मोहन नेगी, सहित वन विभाग के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।