मेनू
News

कोटद्वार में आम आदमी पार्टी ने चुनावी कार्यालय खोलने में मारी बाजी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में आम आदमी पार्टी ने चुनावी कार्यालय खोलने में मारी बाजी 

कोटद्वार। सोमवार से कोटद्वार में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई। कोटद्वार विधानसभा के चुनावी कार्यालय का आम आदमी पार्टी ने शुरुआत कर चुनावी बिगुल बजा दिया। कोटद्वार में प्रत्याशी घोषित न होने के वावजूद आम आदमी पार्टी ने कोटद्वार में चुनावी सरगर्मी को धार देकर भाजपा-कांग्रेस खेमे में खलबली मचा दी है वहीं प्रत्याशी घोषित करने को लेकर विपक्षी पार्टियों में खलबली मचा दी है। मिडिया द्वारा कोटद्वार में प्रत्याशी की घोषणा के बगैर कार्यालय खोलने पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का कहना था कि आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विधायक हैं वहीं कोटद्वार के भावी प्रत्याशी अरविंद वर्मा का कहना है कि आम आदमी पार्टी जनता की पार्टी है वह पार्टी के जिस भी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलेगी वह तन-मन धन से निस्वार्थ पार्टी की सेवा के लिए तैयार है। पार्टी जिस कार्यकर्ता को कोटद्वार के लिए चुनेगी पूरी पार्टी पूरे दम-खम से चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्शाएगी। 

संबंधित खबरें