जबरन नसबंदी, एमरजेंसी का काला सच
भाजपा ने एमरजेंसी की 50वीं वर्षी को काला दिवस के रूप में मनाया
कांग्रेस के इंद्रा गांधी शासनकाल के हिटलरशाही के दौरान जबरन नसबंदी का काला सच को 25 जून 2024 को अर्धशतक पूरे होने पर कोटद्वार भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाया ।इस अवसर पर कोटद्वार भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने आपातकाल को याद करते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में वो काला दिन याद करते ही रूह कांप जाती है,किस प्रकार से भारत के पुरुष जंगलों में छुपकर अपने आप को बचाते थे, सरकार के नुमाइंदे आम लोगों को जो जहां मिला जबरन पकड़कर जबरदस्ती नसबंदी करवा रहे थे, यहां तक कि सरकारी कर्मचारियों को भी नौकरी बचाने के लिए नसबंदी के लिए अनिवार्यता घोषित करवा दी गई थी।
जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने सभी लोगों को आपातकाल में हुए आम लोगों पर अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाले लोगों को याद किया उन्होंने कहा कि जब आज देश सुरक्षित हाथों में है तो विपक्ष संविधान बचाओ की बात करता है वो भूल गए कि जिन्होंने संविधान को कई बार तार तार किया, आम जनता पर अत्याचार किया वो संविधान बचाओ की बात करते है,आज के दिन आपातकाल को याद करने का दिन है। भारत की आत्मा को कुचलने का काम करने वाली कांग्रेस को आज भारत की जनता ने ऐसा सबक सिखाना कि पिछले 15 से सौ का आंकड़ा छूने के लिए पूरा देश पैदल नापने का जो नाटक रचा था उसे भी भारत की देशप्रेमी जनता ने सिरे से नकारते हुए दिन में भी तारे दिखा दिए।
आयोजन के दौरान मुख्य वक्ता मयंक गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भारत को कभी गुलाम नहीं बनाया जा सका कहीं न कहीं आजादी की अलख जलती रही थी। 1857की क्रांति का ग्रंथ विनायक दामोदर सावरकर जब 21 वर्ष के थे तब लिखा जिसे सभी को पढ़ना चाहिए,देश की आजादी की नीव रखी जा चुकी थी।वीर सावरकर स्वतंत्रता के महान योद्धा थे जिन्होंने अपने ग्रंथो के माध्यम से क्रांति लाई,उन्होंने इंग्लैंड में जाकर इंडिया हाउस जहां सारे भारतीय एकजुट होकर भारत की आजादी की लड़ाई की में सम्मिलित होकर योजनाएं बनाते थे, क्रांति की अलख जगाते, लार्ड कर्जन को गोली मारकर सावरकर वहीं खड़े रहे ऐसे वीर थे सावरकर,परंतु कांग्रेस ने गांधी नेहरू को आगे करने के चक्कर में वीर सावरकर को पीछे किया। आपातकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा अपनी सत्ता को बरकरार रखने की लिए कांग्रेस ने आपातकाल लगाया किसी भी प्रकार से सत्ता हाथ से नही जानी चाहिए चाहे देश बर्बाद ही क्यों न हो जाए, विरोध करने वालों को अनेकों प्रकार से यातनाएं दी ताकि कोई और विरोध प्रकट नही कर सके,कांग्रेस सत्ता के लिए भयभीत थी, कि चाहे कुछ भी करना पड़े सत्ता के लिए,संविधान बचाओ का नारा देने वाली कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत,उमेश त्रिपाठी,संग्राम सिंह भंडारी,विजय लखेड़ा, पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, मीनाक्षी चौधरी,युवा मोर्चा अध्यक्ष शांतनु रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी, बीना रावत,अदिति त्यागी,यशोदा नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने किया।
विशेष नोट- भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत द्वारा बरसात के मौसम में सभी से एक एक पेड़ लगाने का आह्वाहन किया।
