मेनू
News

विकास भवन की नवनिर्मित बेवसाइट प्रारंभ

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

       विकास भवन की नवनिर्मित बेवसाइट प्रारंभ 

   विकास भवन सभागार पौड़ी में आज मुख्य विकास अधिकारी गढ़वाल प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में विकास भवन की नवनिर्मित बेवसाइट को प्रारंभ करने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजित कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बेवसाइट बनाने का मुख्य उदेश्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को जनपद के अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक पहुँचाना है जो मुख्यालय में बार बार नही आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की दूरियों को टेक्नोलॉजी के माध्यम से कम किया जा सकता है।

       विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजिटल मीटिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, वेब होस्टिंग, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट स्टेटजी आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वेबसाइट पर विभागों से संबंधित सक्सेस स्टोरी भी डालें जिससे हो रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जा सके। कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान के लिए वेबसाइट पर टोल फ्री नंबर होगा, जिससे लोग अपनी शिकायते दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व संबंधित लाभार्थियों की सूची वेबसाइट में डालेंगे। कहा कि विभागों से संबंधित योजनाओं को वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित प्रसारित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नवनिर्मित बेव साइट का नाम विकास विभाग रखा जायेगा और जनपद के सभी विभागों को इसमें जोड़ा जायेगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एस के बर्तवाल, पीडी स्वजल दीपक रावत, अधिशासी अभियंता लघु सिचाई राजीव रंजन, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, आरडब्लूडी से दीपेंन नेगी, संस्कृति विभाग से प्रेम चंद्र ध्यानी, डीआरडीए से बृजमोहन सिंह, उद्यान विभाग से अमित रावत, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी से विशाल, हंसराज, प्रियंका कोहली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


जनपद के विकासखण्डों में विशेष सी०सी०एल० कैंप आयोजित 
  जनपद के विकासखण्डों के बैंक विशेष सी०सी०एल० कैंप आयोजित किये जायेंगे। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विकासखण्डों में गठित स्वयं सहायता समूहों के सीसीएल स्वीकृत करने के उद्देश से विकासखण्डों में चिन्हित बैंक शाखाओं द्वारा समूह सी०सी०एल० ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति शत-प्रतिशत न होने के कारण ऋण वितरण प्रक्रिया को सुगम बनाने व ऋण वितरण के लक्ष्यों की पूर्ति समयान्तर्गत सुनिश्चित करने हेतु बैंक शाखाओं में लम्बित आवेदन पत्रों को सी०सी०एल० कैंपो में स्वीकृत एवं वितरण करना तथा सी०सी०एल० कैंपो के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए ऋण मेले आयोजित करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दियें। उन्होंने जिला अग्रणीय बैंक प्रबन्धक पौड़ी को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार बैंको से समन्वय स्थापित करते हुए सी०सी०एल० कैंपो के अन्तर्गत लक्ष्यों की पूर्ति कराना सुनिश्चित करें।
       राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूह की विशेष सीसीएल कैंपों का बैंक शाखावार रोस्टर बनाया गया है जिसके अंतर्गत विकास खण्ड दुग्गडा में दिनांक 23, 25, 26 नवंबर, 2021 को क्रमशः जिला सहकारी बैंक दुगड्डा, कुंभीचौड़, खुसरो, पोखाल व कोटद्वार में, विकासखंड यमकेष्वर में दिनांक 23, 25,26 नवंबर को क्रमशः दिउली, लक्ष्मण झूला, कांडी व किमसार में, विकास खंड थलीसैंण के अंतर्गत दिनांक 25, 26, 27 नवंबर को तरपालीसैंण, पैठाणी, चाकीसैंण, बूंगीधार व उपरेंखाल विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत दिनांक 25-26 नवंबर को पौड़ी, घुड़दौड़ी, परसुंडाखाल में, विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत दिनांक 23, 25, 26 नवंबर को क्रमशः जयहरीखाल, सतपुली, दुधारखाल, गुमखाल एवं ढोटिखाल में, विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत दिनांक 23 व 25 नवंबर को क्रमशः द्वारीखाल व सिलोगी में, विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत दिनांक 23 व 25 नवम्बर को पाटीसैंण, किर्खु व सतपुली में, विकास खण्ड पोखड़ा के अंतर्गत दिनांक 23, 25, 26 व 29 नवम्बर को क्रमशः पोखड़ा, गवाणी, दमदेबल, रीठाखाल व चौबट्टाखाल में, विकासखंड नैनीडांडा में दिनांक 23, 25 व 26 नवंबर को नैनीडांडा, सल्डमहादेव, धुमाकोट, गोलीखाल व खेरीरीखाल में तथा कल्जीखाल विकासखंड के अंतर्गत दिनांक 23, 25,26 व 29 नवंबर को क्रमशः कांसखेत, घड़ियाल कल्जीखाल व सतपुली में विशेष सीसीएल कैंपों का आयोजन किया जाएगा।


संबंधित खबरें