मेनू
News

राजस्थान में हिंदू व्यक्ति का गला काटने पर हिंदू संगठनों ने कोटद्वार में बाजार बंद करा कर किया जुलूस प्रदर्शन

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 राजस्थान में हिंदू व्यक्ति का गला काटने पर हिंदू संगठनों ने कोटद्वार में बाजार बंद करा कर किया जुलूस प्रदर्शन

लैंसडाउन विधायक दलीप रावत के नेतृत्व में हिन्दु संगठनों ने राजस्थान कांग्रेस सरकार पर प्रदर्शन कर निकाली भड़ास

कोटद्वार में दिखाई दिया हिन्दू संगठनों का असर, प्रदर्शन के दौरान रहा बाजार बंद का असर




कोटद्वार। राजस्थान के उदयपुर में एक हिंदू टेलर मास्टर  की दो तालिबानी बिचारधारा समर्थक मुस्लिम व्यक्तियों द्वारा भयंकर तरीके से तलवार गला रेत कर हत्या करने और फिर घटना का विडियो बनाकर यू ट्यूब में अपलोड़ करने की घटना के बाद देशभर सहित कोटद्वार में भी हिन्दू संगठनों  ने लैंसडाउन विधायक दलीप रावत के नेतृत्व में विशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। घटना पर आक्रोश जताते हुए  राजस्थान सरकार के खिलाफ कोटद्वार में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले विभिन्न हिंदू संगठनों ने जुलूस प्रदर्शन किया साथ ही बाजार भी बंद कराया। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर कोटद्वार शहर में जुलूस प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तहसील परिसर में जाकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देते हुए कहा कि शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कठोर और कठोर कार्यवाही की जाए। वक्ताओं ने गहलौत सरकार हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब कोई भी हिंदू संगठन अपने हिन्दुओं के ऊपर किसी भी प्रकार की  तुष्टिकरण की राजनीति को हावी नहीं होने देगा। राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए हिंदू वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान सरकार में एक के बाद एक हिंदू विरोधी घटनाएं हो रही हैं और राजस्थान सरकार तालिबानी विचारधारा के लोगों को आश्रय दे रही है । राजस्थान सरकार वोट के लिए राजस्थान में हिन्दुओं का शोषण कर रही है,अब यह नहीं सहा जाएगा।

  कुमाऊं मैत्री संगठन का हरेला पर्व मनाने का स्थान हुआ निर्धारित

  सिगड्डी- चिल्लर खान स्थित हनुमान मंदिर में बोला जाएगा कुमाऊं मैत्री संगठन द्वारा हरेला

  हरेला बोने का दिन 7 जुलाई व काटने का दिन 16 जुलाई हुआ निर्धारित

   हरेला पर्व के दिन होगा रंगारंग कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे के बाद

   सुंदरकांड सहित महिला कीर्तन मंडली और फुलारा सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा किया जाएगा रंगारंग कार्यक्रम 

      कोटद्वार कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन ने एक बैठक आयोजित कर हरेला पर्व को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए सिगड्डी- चिल्लर खाल स्थित हनुमान मंदिर में हरेला बोने का स्थान चयनित किया है। 7  जुलाई को हरेला पर्व निश्चित कुमाऊनी ज्योतिष अनुसार पूरे कर्मकांड पूजा विधान के साथ बोया जाएगा।  16 जुलाई को निश्चित कुमाऊनी पंचाग के अनुसार हरेले काटने का आयोजन किया जाएगा। हरेला पर्व का मुख्य कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे के बाद निर्धारित किया गया है, जिसमें सबसे पहले सुंदरकांड, कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन गायन व उसके बाद सांस्कृतिक रंगारंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संगठन के अधिकांश पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। संगठन के अध्यक्ष हुकुम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड के गढ़वाली कुमाऊनी के लोकप्रिय गायक दयाशंकर फुलारा ने भी अपनी टीम सहित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की संस्कृति दे दी है। वही कार्यक्रम के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता  दिलबर सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रवासी कुमाऊनी लोगों का आह्वान किया कि वह अपनी कुमाऊनी संस्कृति को बचाने के लिए संगठित होकर हरेला पर्व के कार्यक्रम में शामिल हो। संगठन के सांस्कृतिक सचिव सुधीर पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में कुमाऊं की सांस्कृतिक परम्पराओं के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित होंगे। संगठन के महासचिव शंकर दत्त जोशी ने कहा कि कार्यक्रम को परिस्थिति अनुसार घटाया बढाया जा सकेगा। कार्यक्रम में सिगड्डी के कुमाऊनी लोगों ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें