मेनू
News

10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

प्रदेश के मा. मंत्री निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, 

10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण

संस्कृति, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं सतपाल महाराज ने आज विधान सभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर में लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास कार्यों में कोई कसर नही छोड़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कहा कि क्षेत्र में विकास की बड़ी सौगात दी गयी है। इस दौरान उन्होंने कोरोना योद्धाओं को भी समान्नित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी, आशा, भोजन माता, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य ने बेहतर कार्य किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी को मध्यनजर रखते हुए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
   मा. मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर विकासखण्ड के अंतर्गत 53.75 लाख की लागत से (0.950 कि.मी) लाटखाल बछेली मोटर मार्ग का मौन्दाड़ी बग्याली मोटर मार्ग तक मिलान कार्य, 21.00 लाख की लागत से क्यार्द मोटर मार्ग (लम्बाई 0.500 कि.मी.),  15.00 लाख की लागत से मुरखिल बैंड से नौगांव बिचखौली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी) तथा 15.00 लाख  की लागत से बने मलेठी बैंड से गोछीखोत पणिया अवशेष मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी) का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 2.95 कि.मी लम्बाई की 104.43 लाख से सुन्ना हलाई मल्ली-हलाई तल्ली मोटर मार्ग का निर्माण,द्वितीय चरण स्टेज-1, 158.65 लाख की खलेउ पिपली कुमराड़ी – सालकोट मोटर मार्ग के अमरीकरण कार्य (लम्बाई 2.00 कि.मी.), 53.50 लाख की 1.00 कि.मी. लंबी मलेथा खातिगांव मोटर मार्ग के डामरीकरण, 3 व 4 किमी (850 मी.) तथा 117.59 लाख के धूर-रैसौली मोटर मार्ग के डामरीकरण, 2.00 कि.मी. लम्बे 154.40 लाख की लागत के बडोली बिन्नोली मोटर मार्ग के कार्य, 151.21 लाख के मलेठी बैण्ड से गौचीखेत-पणिया मोटर मार्ग पर कि.मी. 1 व 2 के डामरीकरण, 121.12 लाख के भरपूर सेम- ग्वाड-कुलासु मोटर मार्ग के कि.मी. 12 (30 मी.), 13 व 14 (700 मी.) में डामरीकरण कार्य (लम्बाई 2.00 कि .मी.), 59.42 लाख के जणदादेवी स्योली-मरा-अंदकिल मोटर मार्ग के 12 कि.मी (400 मी.) व 13 कि.मी. (525 मी.) में डामरीकरण कार्य और 10.00 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 0.650 कि.मी. लम्बे मलेथा खतीगांव मोटरमार्ग से रीठाखाल जणदादेवी मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

 आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री एवं महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ अधिकारी सहित अनेक लोगों को उपहार, प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ उन्हें शॉल ओढकर भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सत्यराज सिंह, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, महामंत्री गोरव धसमाना, गणेश रावत, ज्येष्ठ प्रमुख दिशार्थ नेगी, कनिष्ठ प्रमुख धनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण, आरती नेगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद भट्ट, सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्र बमोला, कैप्टन गंगा सिंह, डा.मनमोहन घिल्डियाल, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष जोगेश्वर घनशाला उपस्थित रहे।




सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कोटद्वार।दुगड्डा ब्लाक की आमसौड़ ग्रामसभा के अंतर्गत आने वाले झवांणा सिद्धपुर क्वीरीखाल व झिडीडांडा के लोगों ने उनके गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर झंडाचौक से तहसील तक जुलूस निकाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर चुनाव बहिष्कार एवं आंदोलन की चेतावनी दी है।सोमवार को अपने मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर तो केंद्र व प्रदेश सरकार हर गांव तक सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की बात कह रही हैए वहीं दूसरी ओर उनके गांव आज भी सड़क से वंचित हैं। कहा कि उनके गांवों से एनएच 534 की दूरी मात्र तीन.चार किलोमीटर हैए लेकिन उसके बावजूद भी उनके गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए घने जंगल एवं उबड़.खाबड़ पगडंडियों से होकर अपने निकटतम बाजार कोटद्वार और दुगड्डा पहुंचना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बीमार व्यक्तियों को होती है। वे अपने गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग लंबे समय से उठाते आए हैं। लेकिन शासन.प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। कहा कि इन गांवों की जनसंख्या लगभग 400.500 के करीब हैए लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गांवों से लगातार पलायन जारी है। उन्होंने उनके गांवों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क से जोड़े जाने की मांग की है।प्रदर्शन करने वालों में आनंद सिंह गणेश राजेंद्र सिंह कमला देवी उषा देवी प्रभा देवी भागेश्वरी देवी रामेश्वरी देवी रेखा देवी शोभा देवी विनीता देवी बीना देवी आदि शामिल रहे।


चिन्हीकरण में हो रही देरी पर रोष 


उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में हो रही देरी पर रोष जताते हुए धरना प्रदर्शन किया।

कोटद्वार।सोमवार को तहसील परिसर में मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा विगत सितंबर माह में शासनादेश निकाला गया था कि 31 दिसंबर 2021 तक राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लेकिन पौड़ी गढ़वाल में चिन्हीकरण की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जिससे राज्य आंदोलनकारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। कहा कि मंगलवार 28 दिसंबर को कमेटी के सदस्य पौड़ी कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से वार्ता कर चिन्हीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए दबाव बनाएंगे। वहीं कुछ सदस्य मांग को लेकर 31 दिसंबर तक कोटद्वार तहसील में ही धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि ऊधमसिंह नगरए हरिद्वार एवं देहरादून की तर्ज पर हमारे जिले में भी अखबार की कटिंग और शपथ पत्र के माध्यम से राज्य आंदोनकारियों का चिन्हीकरण होना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा के सचिव हयात सिंह गुसाईं महामंत्री गुलाब सिंह रावत दुर्गा काला कमला शाह शौकत अली दीपक ध्यानी शंकर सिंह नेगी विनोद नैथानी पवन गौड़ रणवीर सिंह मनोज डबराल हरीश बहुगुणा दिनेश चंद्र संजय सिंह रीना मंजू कोटनाला पुरुषोत्तम डबराल नवीन कोटनाला पार्वती अधिकारी राकेश मोहन बंटी राजकुमार गुप्ता जर्नादन प्रसाद जितेंद्र कोटनाला कमल किशोर प्रेम सिंह लक्ष्मी डोबरियाल मुन्नी देवी आभा डबराल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें