मेनू
News

सुधीर ने पौड़ी से जताई दावेदारी

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  सुधीर कुमार ने पौड़ी जिले से 2022 में दावेदारी जताई

कोटद्वार/ पौड़ी 2022 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की हलचल बढ़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और कला क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस बार अपना भाग्य आजमाने के लिए जमीन तलाशने में जुट गए हैं इसी के तहत पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से सुधीर कुमार / सुधीर बहुगुणा ने भी भाजपा से अपनी दावेदारी जता कर भाजपा सहित विभिन्न दलों में हलचल पैदा कर दी। बताते चलें कि सुधीर बहु मुखी प्रतिभा के धनी है सुधीर लंबे समय से राजनीतिक दलों से जुड़े रहे विशेषकर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में उनकी छवि बनी हुई है। यही नहीं एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में संस्कार संस्था  के माध्यम से  समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सामाजिक हित के कार्य करते आ रहे हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े होने के कारण गीत संगीत में भी राज्य व राज्य से बाहर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्तमान में कोटद्वार के विधायक और वन मंत्री के प्रेस सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

कांग्रेस ने किसान बिल वापस एवं ऑस्ट्रेलियन भेड़ घोटाले की सीबीआई जांच करने की मांग, प्रदेश सरकार का किया पुतला दहन 

कोटद्वार।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल वापस लेने एवं नियुक्तियों एवं रोजगार पर अघोषित प्रतिबंध हटाए जाने, 3 हजार करोड़ का ऑस्ट्रेलियन भेड़ घोटाला कर्मकार बोर्ड में लगभग 430 करोड घोटाला 12 करोड़ के लगभग सेनेटरी नैपकिन घोटाला पर सरकार से श्वेत पत्र जारी कर सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने  राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि उत्तराखंड सरकार के घोटालों की बाहरी और निष्पक्ष एजेंसी से जांच होनी चाहिए व तीनों कृषि काले कानूनों को वापस लिया जाए। केंदीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा 3000 करोड़ की ऑस्ट्रेलियन भेड़ घोटाले को लेकर उत्तराखंड सरकार को घेरा था लेकिन उस अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। इन सभी घोटालों की सीबीआई जांच कर कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें