रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का मां शक्ति नशा मुक्ति केंद्र भ्रमण
“अगर आप हाई होना चाहते हैं तो लाईफ में हाई हों और ड्रग्स को बाय कहें।”- विधानसभा अध्यक्ष – ऋतु भूषण खंडूड़ी
कोटद्वार। गुमराह और भ्रमित हो रहे नशे के जकड़ में घिरे युवाओं को समाज की धारा में दुबारा से सामान्य जीवन जीने की राह में लाने के लिए कोटद्वार के युवा ने गुमराह और भ्रमितों समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम शुरू
की है।
कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नं.2 कुम्भीचौड़ में विश्व प्रसिद्ध सिद्बबली मंदिर के चरणों में वन विभाग लैंसडाउन के कोटद्वार रेंज व आम लीची के बगीचों के बीच स्वच्छ प्राकृतिक छटा में स्थित मां शक्ति नशा मुक्ति केंद्र स्थापित है। जहां पर नशे से ग्रसित व पीड़ित युवा-अधेड़ को नशे से दूर होने के लिए नैसर्गिक सौंदर्य और प्राकृतिक वातावरण मिलता है जो उन्हें नशा मुक्ति के लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है। दो वर्ष पूर्व स्थापित मां शक्ति नशा मुक्ति केंद्र से अब तक 300 से अधिक ड्रग एडिक्ट मुक्ति पा चुके हैं। वर्तमान में विभिन्न राज्यों के लगभग 26 ड्रग एडिक्ट अपनी चिकित्सा केंद्र में करवा रहे हैं।
नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना करने वाले केन्द्र संचालक 32 वर्षीय युवा रजत नेगी अपने पिता राजीव नेगी और माता एडवोकेट नीता नेगी के आशीर्वाद और दिशा निर्देशन में सफलता पूर्वक संचालित कर रहे हैं।
केन्द्र संचालक रजत नेगी ने केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अपने हम उम्र युवाओं को ड्रग एडिक्ट होने पर बहुत पीड़ा होती थी अपने माता-पिता के आशीर्वाद और प्रेरणा से दो वर्ष पूर्व उन्होंने मां शक्ति नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की। उन्होंने विभिन्न संस्थानों से सम्पर्क कर अनुभव लिया। उनके नशा मुक्ति केंद्र में नशे के एडिक्टों को योगा, मेडीटेशन, प्राकृतिक चिकित्सा के साथ अनुभवी मनोचिकित्सकों,मानसिक चिकीत्सकों,फीजिशियनों के अतिरिक्त सामाजिक व काउंसिलिंग की सुविधा विश्वस्तरीय दिलाई जा रही है।
उनके नशा मुक्ति केंद्र की चिकित्सा और काउंसिलिंग से विभिन्न राज्यों के 300 से अधिक नशे से पीड़ित रोगी लाभ उठाकर सामान्य जीवन जीने लगे हैं। वर्तमान में उनके मां शक्ति नशा मुक्ति केंद्र में अरुणाचल प्रदेश,उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ व उत्तराखंड राज्य के नशे से पीड़ित रोगी नशा मुक्ति से जुड़े हैं। शासन प्रशासन की लगातार उनके नशा मुक्ति केंद्र की मानिटररिंग होती रहती है। केन्द्र के रोगियों को पूरा पारीवारिक वातावरण देकर उन्हें नशे से दूर करने में आसानी होती है वहीं नशे के पीड़ित भी अपने को सहज अनुभव करते हैं। मां शक्ति नशा मुक्ति केंद्र में बहुत ही कम शुल्क लेकर व निर्धन रोगियों को निःशुल्क भी चिकित्सा दी जा रही है।
सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण द्वारा भी केन्द्र का भ्रमण कर केन्द्र का अवलोकन किया गया। केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं से संतुष्ट नजर आई। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि ” अगर आप हाई होना चाहते हैं तो लाईफ में हाई हों और ड्रग्स को बाय कहें।” कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के रविन्द्र नेगी योगाचार्य, मनोचिकित्सक प्रमेन्द्र गुसाईं, चिकित्सकों, पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण नेगी सहित कोटद्वार के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


