मेनू
News

आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला समूहों को धूप अगरबत्ती का प्रशिक्षण

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला समूहों को धूप अगरबत्ती का प्रशिक्षण 

 महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए  दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला समूहों को धूप अगरबत्ती प्रशिक्षण का दो दिवसीय कार्यक्रम नगर पालिका परिषद पौड़ी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शेट्ड संस्था के द्वारा करवाया गया यह प्रशिक्षण दो बैच में 30-30 महिलाओं का चलाया गया, कुल 60 महिलाओं के द्वारा प्रशिक्षण लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्रार्थना ,व्यायाम ,इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल, टाइम मैनेजमेंट ,बिहेवियर ,गोल सेटिंग  पैकेजिंग ,ब्रांडिंग, नेतृत्व क्षमता आदि की जानकारी दी गई।  महिलाओं में कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाने हेतु गेम्स भी कराए गए जैसे टावर बिल्डिंग गेम , आइस ब्रेकिंग गेम आदि भी महिलाओं को सिखाए गए ट्रेनर कविता ध्यानी व संस्था के अध्यक्ष भास्कर बहुगुणा जी के द्वारा महिलाओं को धूप अगरबत्ती बनाना सिखाया गया। समूह की महिलाओं के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम को सराहा गया वह कहा गया कि समय-समय पर इस तरह की ट्रेनिंग नगर पालिका परिषद द्वारा करवानी चाहिए। कार्यक्रम का समापन नगर पालिका परिषद पौड़ी के सभागार में किया गया जिसमें अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, मुरारी नौटियाल ,शेट्ड संस्था  के अध्यक्ष भास्कर बहुगुणा,व संरक्षक शेट्ड संस्था के देवेश व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता इंदु, प्रीति व चंद्रशेखर  उपस्थित रहे । 

 पूर्व सैनिक संघर्ष समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित 

कोटद्वार। आमजन सहित पूर्व सैनिक परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार द्वारा मेट्रो हास्पीटल हरिद्वार के सहयोग से कोटद्वार में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन देश की सुरक्षा के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते हुए दिव्यांग पूर्व सैनिक कै. डबल सिंह व भारत सिंह नेगी द्वारा संयुक्त रूप से किया।
 स्वास्थ्य शिविर में कोटद्वार सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए विभिन्न जरूरत मंद बीमार लोगों द्वारा मेट्रो हास्पीटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य लाभ लिया। स्वास्थ्य शिविर में 575 लोगों द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। 
स्वास्थ्य शिविर में बीमार लोगों को स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचाने व सहयोग करने में संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत, महासचिव मदन सिंह नेगी,सतीश चन्द्र, गोपाल सिंह नेगी, सूरवीर सिंह खेतवाल,मोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी,धूप सिंह रावत, प्रमोद सिंह , बलवंत चौहान आदि मौजूद रहे।

बजट में रखा गया है हर वर्ग का ध्यान बताया ऐतिहासिक – रेखा आर्या 
 प्रदेश के भविष्य के निर्माण का है  वर्तमान बजट-रेखा आर्या 

देहरादून: मंगलवार को उत्तराखंड पंचम विधानसभा 2024-25 का बजट पेश हुआ। बजट में उत्तराखंड सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखने का भरसक प्रयास किया है। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य सरकार के वर्तमान बजट में विभिन्न योजनाओं, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण और पर्यटन सहित अन्य लाभकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे प्रदेश के भविष्य के निर्माण का बजट बताया। कहा कि आज का बजट समावेशी होने के साथ-साथ नवोन्मेषी भी  है। इस बजट में जनता का विश्वास है।उन्होंने कहा ये बजट विकसित भारत के सभी नागरिकों को सशक्त करेगा।कहा कि यह बजट प्रदेश के भविष्य के निर्माण का बजट है।

संबंधित खबरें